By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: Gairsain : गैरसैण में विधानसभा, क्या बदलेगी पहाड़ की तस्वीर ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > Gairsain : गैरसैण में विधानसभा, क्या बदलेगी पहाड़ की तस्वीर ?
उत्तराखण्ड

Gairsain : गैरसैण में विधानसभा, क्या बदलेगी पहाड़ की तस्वीर ?

वर्ष 2014 में गैरसैंण में पहली बार तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया गया.

admin
Last updated: 2026/10/28 at 10:50 AM
admin
Share
3 Min Read
Gairsain
Gairsain : गैरसैण में विधानसभा, क्या बदलेगी पहाड़ की तस्वीर ?
SHARE
Highlights
  • वर्ष 2015 और 2016 में दो-दो दिन तथा वर्ष 2017 में दो दिवसीय सत्र हुआ.
  • वर्ष 2018 में विधानसभा की कार्यवाही छह दिन तक चली.
  • वर्ष 2019 में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ.

Gairsain : गैरसैण में विधानसभा, क्या बदलेगी पहाड़ की तस्वीर ? :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र के साथ ही राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहली बार एक साल के भीतर दो विधानसभा सत्र आयोजित होने का नया अध्याय जुड़ गया है. इससे पहले इसी साल मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किया गया था. गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी. इसके बाद से यहां समय-समय पर विधानसभा की कार्यवाही संचालित होती रही है. हालांकि, कुछ वर्षों में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ, जबकि कुछ वर्षों में एक बार विधानसभा सत्र आयोजित किया गया।

वर्ष 2014 में गैरसैंण में पहली बार तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया गया. वर्ष 2015 और 2016 में दो-दो दिन तथा वर्ष 2017 में दो दिवसीय सत्र हुआ. वर्ष 2018 में विधानसभा की कार्यवाही छह दिन तक चली. वर्ष 2019 में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ. वर्ष 2020 में पांच दिवसीय सत्र आयोजित किया गया, जबकि वर्ष 2021 में एक से छह मार्च तक भराड़ीसैंण में छह दिवसीय बजट सत्र चला।

वर्ष 2022 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं हुआ. इसके बाद वर्ष 2023 में चार दिन और वर्ष 2024 में तीन दिवसीय सत्र आयोजित किया गया. वर्ष 2025 में यहां बजट सत्र और मानसून सत्र आयोजित किए गए. वहीं, वर्ष 2026 में मार्च के बजट सत्र के बाद अक्टूबर में दूसरी बार विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है।

गैरसैंण में विधानसभा सत्रों का यह क्रम राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाता है. पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, विकास की जरूरतों और स्थानीय जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के माध्यम से उठाने के लिहाज से भी भराड़ीसैंण में सत्रों का आयोजन अहम है. सीएम के नेतृत्व में एक ही वर्ष में दो बार सत्र का आयोजन गैरसैंण को राज्य की विधायी गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि गैरसैंण उत्तराखण्ड की जनभावनाओं और हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. हमारी सरकार का प्रयास है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्रों के आयोजन के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता मिले. गैरसैंण की भूमिका को सशक्त बनाना और उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास को गति देना हमारी प्रतिबद्धता है. राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

You Might Also Like

BaikunthChaturdashiMela : श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ

YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील

VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM

DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?

SoniaGandhi : सोनिया गांधी का घर बनेगा म्यूजियम

TAGGED: #Pahad, #pushkarsinghdhami, gairsain, khojinarad, UttarakhandAssembly, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 28, 2026 October 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandBudget UttarakhandBudget : 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य – धामी
Next Article HarishRawat HarishRawat : हरदा का ऐलान ! खानपुर से लड़ेंगे चुनाव

Advt.

Latest News

BaikunthChaturdashiMela
BaikunthChaturdashiMela : श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ
उत्तराखण्ड November 23, 2026
YogiAdityanath
YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील
देहरादून November 23, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 23, 2026
DevarahaBaba
DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
राज्य November 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?