Rishabh Pant Return: वापसी हुई लेकिन जादू नहीं चला! चोट से उबरकर मैदान में लौटे ऋषभ पंत :- दोस्तों, भारतीय टीम (Indian team) के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं! साउथ अफ्रीका-ए (South Africa A) के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में वो इंडिया-ए (India-A) की कप्तानी संभाल रहे हैं. यह मैच बीसीसीआई (BCCI) के बेंगलुरु (Bangalore) स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) में खेला जा रहा है, लेकिन… उनकी वापसी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पहली पारी में वो सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए — तेज गेंदबाज ओकुहले सेले की गेंद पर जुबैर हमजा ने उनका शानदार कैच लपका।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
चोट और हिम्मत की कहानी
याद दिला दें, इंग्लैंड (England) दौरे पर ऋषभ को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोट लगी थी. क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी, जिससे फ्रैक्चर हो गया. लेकिन खास बात ये रही कि दर्द में भी ऋषभ दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर लौटे — यानी कि जज्बा, जुनून और जज़्बाती क्रिकेट का परफेक्ट कॉम्बो! कई महीनों तक रिहैब के बाद अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं, और फैंस के बीच फिर से वही पुराना “ऋषभ पंत अंदाज़” देखने की उम्मीद बढ़ गई है।
‘अब पूरी तरह ठीक हूं’ – पंत का बयान
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऋषभ ने कहा, “पहले छह हफ्ते सिर्फ हीलिंग पर ध्यान था. फ्रैक्चर के बाद धीरे-धीरे रिहैब, फिजियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की।
अब मैं पूरी तरह से फिट हूं।”उन्होंने माना कि यह उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था। पंत बोले — “चोट के दौरान खुद को मोटिवेट रखना आसान नहीं होता। लेकिन छोटी-छोटी चीजें जो खुशी देती हैं, उन्हीं से हिम्मत मिलती है।”
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
इंटरनेशनल वापसी की ओर कदम
हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन फैंस जानते हैं — ये सिर्फ शुरुआत है, अब उनकी नज़रें हैं 14 नवंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज पर, जहां वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की धमाकेदार पारी खेल सकते हैं।
‘पंत इज़ बैक!’
ऋषभ पंत की ये वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक जंगजू की कहानी है — जिसने दर्द से लड़कर फिर से बल्ला थाम लिया।
अब सभी की निगाहें टिकी हैं इस बात पर — क्या ऋषभ एक बार फिर अपने पुराने रूप में लौट पाएंगे? क्या एक बार फिर “पंत का पंच” देखने को मिलेगा?

