खमरिया पुलिस ने बताया कि ग्राम वीरनेर निवासी 50 वर्षीय सरोज साहू अपने बेटे निखिल साहू के साथ शहर आई थीं।
वह रविवार रात कार क्रमांक एमपी 20 सीई 3180 से वापस अपने घर लौट रही थीं।
कार बेटा निखिल चला रहा था। एन टाइप चौराहा के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई।
निखिल ने कार संभालने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे सरोज व निखिल को चोटें लग गई। सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण कर उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई कर शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कुंडम थाना क्षेत्र में ग्राम रंगरटोला पड़रिया में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शव को कांटा डालकर कुए से बाहर निकाला गया।
घटना किन कारणों से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है।
कुंडम पुलिस ने बताया कि ग्राम रंगर टोला पड़रिया निवासी 50 वर्षीय झुम्मक लाल विश्वकर्मा को रविवार रात पेट में दर्द हो रहा था।
रात में करीब साढ़े 11 बजे उसके बेटे राकेश ने उसकी मालिश की।
इसके बाद सो गया। सोमवार को सुबह परिवार के लोग उठे तो झुम्मक लाल अपने बिस्तर पर नहीं था।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो रास्ते में कुए पर उसकी टावल दिखी।

