By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: लंपी वायरस : घर बैठे आसानी से बना सकते हैं लंपी वायरस से गायों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > लंपी वायरस : घर बैठे आसानी से बना सकते हैं लंपी वायरस से गायों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू.
राष्ट्रीय

लंपी वायरस : घर बैठे आसानी से बना सकते हैं लंपी वायरस से गायों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू.

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
lumpy virus
lumpy virus
SHARE

राजस्थान में गौवंश को लंपी डिजीज का संक्रमण स्तर बढ़ता जा रहा है लेकिन यह भी सही है कि समय पर उपचार होने से कई गौवंश रिकवर भी हो रहे हैं।

Contents
अब तक 30 हजार से अधिक आयुर्वेदिक लड्डू वितरित.रोग प्रतिरोधक है आयुर्वेदिक लड्डू.3.83 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण.

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना के बाद अब लंपी पर नियंत्रण और गोवंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के साथ आयुर्वेद विभाग, गौ सेवा समिति, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, गोवंश प्रेमी और आमजन हर वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। 

इसी क्रम से आयुर्वेदिक विभाग ने लंपी से बचने के लिए गायों को खिलाने के लिए एक आयुर्वेदिक लड्डू की विधि जारी की है. इसमें पशुपालक या अन्य कोई भी घर बैठे ही लड्डुओं को बना सकते है। 

अब तक 30 हजार से अधिक आयुर्वेदिक लड्डू वितरित.

उदयपुर जिले की बात करें तो पिछले दिनों जिले में लंपी रोग के प्रसार के साथ ही जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कदम उठाया है. उन्होंने इस रोग से बचाव के लिए जिला स्तर पर आयुर्वेद और होम्योपैथी के उपायों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष पोस्टर के प्रकाशन के साथ इस क्षेत्र में जुटे लोगों को आगे आने का आह्वान किया था। 

कलक्टर के आह्वान पर आयुर्वेद विभाग और गोसेवा समिति सक्रिय हुए और विभाग के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य के निर्देशन में विशेष प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि से युक्त लडडू तैयार किए गए हैं। 

6 सितंबर से अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक लड्डू वितरित किए जा चुके हैं। 

उदयपुर के जनजाति बहुल क्षेत्र गोगुन्दा, उंडलीथल, चित्रावास, कोटड़ा, मालवा का चौरा, कडेच, कानोड़, झाड़ोल आदि क्षेत्रों में पशुपालकों को यह लड्डू फ्री बांटे जा रहे है। 

रोग प्रतिरोधक है आयुर्वेदिक लड्डू.

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि बाजरे का आटा, गुड, तेल, अजवाइन, हल्दी, सौंठ, काली मिर्ची, चारोली, सेंधा नमक के सम्मिश्रण से बने हुए यह लड्डू लंपी बीमारी में कमजोर हुई गायों को शारीरिक रूप से मजबूत करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विशेष उपयोगी हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि आमजन अपने घर पर भी यह आयुर्वेदिक लड्डू बना सकते हैं. 1000 औषधीय लड्डू बनाने के लिए 50 किग्रा बाजरे का आटा, 10 लीटर सरसों का तेल, 50 किग्रा गुड़, 5 किग्रा हल्दी, 5 किग्रा धनिया पाउडर, 1 किग्रा सौठ, 4 किग्रा अजवाइन, 2 किग्रा चारोली, 1 किग्रा काली मिर्च पाउडर, 2 किग्रा सैंधा नमक व एक लीटर तुलसी अर्क का उपयोग कर सभी को मिलाए और लड्डू बना सकते हैं। 

3.83 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण.

लंपी का आयुर्वेदिक उपचार तो हो ही रहा है साथ मे एलोपैथिक से भी टीकाकरण किया जा रहा है. पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने बताया अब तक उदयपुर संभाग मे 3 लाख 83 हजार 374 पशुओं मे इस रोग के बचाव का टीका लगाया जा चुका है। 

उदयपुर जिले में 72 हजार 820, चित्तौड़गढ़ जिले मे 90 हजार 363, डूंगरपुर जिले मे 22 हजार 146, बांसवाड़ा जिले में 87 हजार, राजसमंद जिले में 9 हजार 350, प्रतापगढ़ जिले में 1 लाख 01 हजार 695 पशुओं को इस रोग से बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं। 

You Might Also Like

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

PFBR : अब मिलेगी सस्ती बिजली ! भारत ने बनाई तकनीक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 September 20, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article dehradun उत्तराखंड: देहरादून में कोचिंग के बहाने दोस्तो के साथ घूमती रही युवती, शाम को हादसे में युवती की मौत.
Next Article vehicles entering uttarakhand उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों  पर लगेगा अब टैक्स.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshaBhosle
AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
महाराष्ट्र April 13, 2026
DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?