By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MallikarjunKhargePurificationRow ; खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो — कॉंग्रेस
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > MallikarjunKhargePurificationRow ; खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो — कॉंग्रेस
देहरादून

MallikarjunKhargePurificationRow ; खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो — कॉंग्रेस

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने कहा कि यह घटना केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं.

admin
Last updated: 2026/08/31 at 3:25 PM
admin
Share
3 Min Read
MallikarjunKhargePurificationRow
MallikarjunKhargePurificationRow ; खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो — कॉंग्रेस
SHARE
Highlights
  • डॉ. गोगी ने कहा, “मंच का तथाकथित शुद्धिकरण सामाजिक समरसता के विरुद्ध एक घृणित मानसिकता का परिचायक है.
  • उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार देता है.
  • महानगर कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.

MallikarjunKhargePurificationRow : खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो — कॉंग्रेस :-  महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ के नेतृत्व में धारा चौकी कोतवाली देहरादून में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया। यह शिकायत 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत मंच के कथित “शुद्धिकरण” की घटना तथा उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दिए गए बयानों के संबंध में की गई।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने कहा कि यह घटना केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में उनके सम्मान पर हमला लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाला कृत्य है।

डॉ. गोगी ने कहा, “मंच का तथाकथित शुद्धिकरण सामाजिक समरसता के विरुद्ध एक घृणित मानसिकता का परिचायक है। इससे दलित समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यदि कानून सबके लिए समान है तो इस प्रकरण में शामिल लोगों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले व्यक्तियों पर तत्काल एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार देता है तथा अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता का पूर्ण उन्मूलन करता है। इसलिए जाति आधारित अपमान और भेदभाव को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
महानगर कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सुलेमान अंसारी , प्रतिमा सिंह,शीशपाल बिष्ट,प्रीतम आर्य, सुनील जयसवाल, संजय कन्नौजिया,देवेन्द्र सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, संजय उनियाल, मुकीम अहमद भूरा, इल्लाइस अंसारी,मुकेश सोनकर,अर्जुन पासी, अरुण शर्मा,गगन छाजर, आदर्श सूद,राजीव प्रजापति,अनूप कपूर, नीरू सिंह, दीपक गुप्ता , अमनदीप सिंह, पुष्पा पंवार, आदि मौजूद थे सभी ने एक स्वर में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

You Might Also Like

MussoorieLandslideSolution : ​मसूरी मार्ग पर भूस्खलन का होगा स्थायी समाधान

KargiGrantDehradun : करगी ग्रांट में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी..

1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम

SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें

NepalFlood2026BankLoss : नेपाल बाढ़ में बह गईं बैंक की तिजोरियां

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, Article17Untouchability, CongressVsBJPUttarakhand, DalitInsultControversy, DehradunCongressFIR, DehradunDharaChowkiFIR, DehradunNewsHindi, HaldwaniRamlilaMaidanRow, JaswinderSinghGogi, khojinarad, MahendraBhattBJP, MallikarjunKhargePurificationRow, NationalNewsHindi, PahadNewsHindi, SCSTActUttarakhand, UttarakhandNewsHindi, UttarakhandPoliticsHindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 31, 2026 August 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KargiGrantDehradun : करगी ग्रांट में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी..
Next Article MussoorieLandslideSolution MussoorieLandslideSolution : ​मसूरी मार्ग पर भूस्खलन का होगा स्थायी समाधान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MussoorieLandslideSolution
MussoorieLandslideSolution : ​मसूरी मार्ग पर भूस्खलन का होगा स्थायी समाधान
देहरादून August 31, 2026
KargiGrantDehradun : करगी ग्रांट में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी..
देहरादून August 31, 2026
1September2026RuleChanges
1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम
खोजी नारद कहिंन August 31, 2026
SugarPriceHikeIndia
SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 31, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?