By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
ऋषिकेश

RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा

गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर.

admin
Last updated: 2026/08/21 at 11:31 AM
admin
Share
3 Min Read
RishikeshFloodNews
RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
SHARE
Highlights
  • क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश........
  • अड़वाणी प्लॉट में जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर.........
  • निरीक्षण के दौरान मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है.

RishikeshFloodNews ; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा :-  ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भू-कटाव, जलभराव और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली।

Contents
क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश……..अड़वाणी प्लॉट में जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर………

निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री एवं विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी न हो और आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित की जाए।
गौहरी माफी में भू-कटाव और आवासीय क्षेत्रों में जल प्रवेश का लिया जायजा

गौहरी माफी क्षेत्र में सौंग नदी के कारण हो रहे भू-कटाव तथा नदी का पानी आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश करने की समस्या का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों से क्षेत्र में अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली गई। मंत्री एवं विधायक ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश……..

रायवाला खेल मैदान के समीप गौहरी माफी और रायवाला को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया का भी निरीक्षण किया गया। यह पुलिया सुसुवा नदी के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। मंत्री एवं विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुलिया के पुनर्निर्माण/मरम्मत के लिए तत्काल डीपीआर तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को आवश्यक धनराशि की स्वीकृति एवं आवंटन के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अड़वाणी प्लॉट में जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर………

रायवाला के अड़वाणी प्लॉट क्षेत्र में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को मानसून अवधि में लगातार पंपिंग के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रभावित नागरिकों को आवश्यक राहत एवं सुरक्षा उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा एवं जलभराव से संबंधित समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर विलंब न हो तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए।

You Might Also Like

ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम

ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह

ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AdvaniPlotWaterlogging, DehradunDisasterManagement, FloodAffectedAreasRishikesh, GohriMafiFlood, GohriMafiSafetyPlan, IrrigationDepartmentRishikesh, khojinarad, MadanKaushikDisasterMinister, PremchandAgarwalMLA, RaiwalaWaterlogging, RishikeshFloodNews, SongRiverErosion, SusuwaRiverBridgeDamage, UttarakhandFloodRelief, UttarakhandMonsoonUpdate, UttarakhandPreshitNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 21, 2026 August 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SmartCityDehradun SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ
Next Article ShaniNakshatraParivartan2026 ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaniNakshatraParivartan2026
ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
Uncategorized August 21, 2026
SmartCityDehradun
SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ
देहरादून August 21, 2026
VoterListRevisionUttarakhand
VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड August 21, 2026
ManAnimalConflictUttarakhand
ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह
उत्तराखण्ड August 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?