BJPUttarakhandNews : भाजपा द्वारा 19 संगठनात्मक जिलों में बदले गए प्रभारी और सह-प्रभारी :- 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और पहले से तैनात पदाधिकारियों में भी कुछ नामों का संशोधन किया गया है।
मीडिया प्रभारी ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य जिलों के संगठन को और मजबूत करना है ताकि पार्टी के काम तेज गति से हों और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब अभियान के रूप में घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे व चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं।
साधारण रूप में कहे तो भाजपा का फोकस अब सीधे जनता से संवाद और संगठनात्मक सक्रियता पर है।
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी पर CM धामी सख्त, बोले— दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे

