By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य
मुंबई

AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य

5 साल की लीज और पार्किंग राइट्स.

admin
Last updated: 2026/08/19 at 11:10 AM
admin
Share
3 Min Read
AmitabhBachchanProperty
AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन - अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य
SHARE
Highlights
  • पहले भी दिए हैं ऑफिस स्पेस.
  • मुंबई से बाहर भी तगड़ा निवेश.
  • यह पहली बार नहीं है जब बिग बी ने इस बिल्डिंग से कमाई की है.

AmitabhBachchanProperty : अमिताभ बच्चन – अरबों का है प्रॉपर्टी साम्राज्य :-  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ एक्टिंग की दुनिया के ही बादशाह नहीं हैं, बल्कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है. बिग बी ने मुंबई में अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को भारी-भरकम किराए पर लीज पर दिया है. इस नई डील से उन्हें हर महीने लाखों रुपये की कमाई होने वाली है।

Contents
5 साल की लीज और पार्किंग राइट्सपहले भी दिए हैं ऑफिस स्पेसमुंबई से बाहर भी तगड़ा निवेश

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा एक्सेस करने वाली प्लेटफॉर्म Zapkey के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा के लिंक रोड पर बनी ‘सिग्नेचर’ बिल्डिंग के तीन ऊपरी फ्लोर किराए पर दिए हैं. यह लीज न्यूट्रिशन कंपनी TruNativ F&B Private Limited को दी गई है. इस प्रॉपर्टी का कुल कारपेट एरिया लगभग 8,428 स्क्वायर फीट है, जिसके लिए कंपनी हर महीने करीब 33 लाख रुपये (यानी 392 रुपये प्रति स्क्वायर फीट) का किराया चुकाएगी।

5 साल की लीज और पार्किंग राइट्स

Zapkey के दस्तावेजों के मुताबिक, यह लीज 15 अगस्त से लागू हो चुकी है और 5 साल के लिए की गई है. इस पूरी अवधि में बिग बी को कुल 21.88 करोड़ रुपये का किराया मिलेगा. इस डील में हर साल किराए में 5% की बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है. इसके अलावा, कंपनी ने 1.98 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है और उन्हें 9 गाड़ियों की एक्सक्लूसिव पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।

पहले भी दिए हैं ऑफिस स्पेस

यह पहली बार नहीं है जब बिग बी ने इस बिल्डिंग से कमाई की है. इससे पहले 2023 में अमिताभ बच्चन ने इसी सिग्नेचर बिल्डिंग में अपनी चार ऑफिस यूनिट्स वार्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड को 17.30 लाख रुपये महीने के किराए पर दी थीं. मार्च 2024 से शुरू हुई उस डील में 12 पार्किंग स्पेस शामिल थे।

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई के अलावा अयोध्या, अलीबाग और विदेशों में भी कई लग्जरी घर, फ्लैट्स और जमीनें हैं. मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जुहू में स्थित उनका मुख्य बंगला ‘जलसा’ लगभग 100 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा उनके परिवार के पास ‘जनक’ (जो ऑफिस के रूप में इस्तेमाल होता है), ‘वत्स’ (जो सिटी बैंक को लीज पर दिया है) और जुहू में ही दो अन्य फ्लैट्स व एक अन्य बंगला मौजूद है।

मुंबई से बाहर भी तगड़ा निवेश

मैजिकब्रिक्स और प्रॉपर्टी रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी में करीब 7 करोड़ रुपये के दो रेजिडेंशियल फ्लैट्स खरीदे थे. मुंबई के बाहर, उन्होंने अप्रैल 2024 में अलीबाग में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन खरीदी. वहीं, मार्च में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से अयोध्या में 35 करोड़ रुपये की 2.67 एकड़ जमीन खरीदी थी, जो अयोध्या में उनका तीसरा बड़ा इन्वेस्टमेंट था।

You Might Also Like

RakshaBandhanBhadrakal : भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती है राखी ?

UttarakhandRainAlert : 124 सड़कें ठप, नदियों के बढ़ते जलस्तर से सावधान !

DehradunTrafficPlan : ट्रैफिक प्लान लागू! उपराष्ट्रपति के आगमन पर कई मार्ग सील

DrRRajeshKumar : चारधाम यात्रा की चुनौतियों का तुरंत समाधान करें – डॉ. आर. राजेश कुमार

SonParentingTips : बेटियों नहीं बेटों को सिखाएं ये काम, शादी के बाद तभी बना रहेगा कपल के बीच प्यार !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AlibaugPropertyBigB, AmitabhBachchanAyodhyaLand, AmitabhBachchanNetWorth, AmitabhBachchanProperty, AmitabhBachchanRentIncome, BigBOfficeLease, BigBRealEstate, BollywoodCelebrityProperties, JalsaJuhuMumbai, khojinarad, MumbaiRealEstateNews, OberoiSkyCityBorivali, SignatureBuildingOshiwara, TruNativFB, WarnerMusicIndia, ZapkeyPropertyData

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 19, 2026 August 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KalpeshwarTempleLandslide KalpeshwarTempleLandslide : देवभूमि में बारिश ही बारिश – चौतरफा मुसीबत
Next Article FashionGraveyard FashionGraveyard : दुनिया का ‘फैशन कब्रिस्तान’ कहां है?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RakshaBandhanBhadrakal
RakshaBandhanBhadrakal : भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती है राखी ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 19, 2026
UttarakhandRainAlert
UttarakhandRainAlert : 124 सड़कें ठप, नदियों के बढ़ते जलस्तर से सावधान !
उत्तराखण्ड August 19, 2026
DehradunTrafficPlan
DehradunTrafficPlan : ट्रैफिक प्लान लागू! उपराष्ट्रपति के आगमन पर कई मार्ग सील
हरिद्वार August 19, 2026
DrRRajeshKumar
DrRRajeshKumar : चारधाम यात्रा की चुनौतियों का तुरंत समाधान करें – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड August 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?