By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी
हरिद्वार

KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी

अफसरों को मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां.

admin
Last updated: 2026/07/31 at 11:00 AM
admin
Share
3 Min Read
KanwarMela2026
KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी
SHARE
Highlights
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने प्रशासनिक व सुरक्षा ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय.
  • ग्रामीण इलाकों की कमान एसपी देहात शेखर सुयाल संभालेंगे.
  • यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन की पूरी जिम्मेदारी एसपी क्राइम व यातायात निशा यादव को सौंपी गई है.

KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी :- श्रावण मास कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बल मेला क्षेत्र में मुस्तैद हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस, पीएसी और 13 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को मिलाकर लगभग छह हजार जवानों के कंधों पर होगा। 24 घंटे सेंट्रल कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जाएगी।

Contents
अफसरों को मिलीं बड़ी जिम्मेदारियांAI और फर्जी खबरों पर नजर

अफसरों को मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने प्रशासनिक व सुरक्षा ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं:

नोडल अधिकारी: एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को पूरे कांवड़ मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र प्रभार: ग्रामीण इलाकों की कमान एसपी देहात शेखर सुयाल संभालेंगे।

ट्रैफिक व डायवर्जन: यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन की पूरी जिम्मेदारी एसपी क्राइम व यातायात निशा यादव को सौंपी गई है।

स्तरीय विभाजन: सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों को, जोन की कमान सीओ (CO) व इंस्पेक्टरों को, तथा सेक्टरों की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों (SHO/SO) व वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (SSI) को सौंपी गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे और हरिद्वार के डीएम-एसएसपी की उपस्थिति में जवानों को ब्रीफ किया गया।

सतर्कता और त्वरित कार्रवाई (ADG वी. मुरुगेशन): उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले को चुनौती मानकर पूर्ण निष्ठा से संपन्न कराएं। ड्यूटी के दौरान मूकदर्शक बनने के बजाए सतर्क रहें। किसी भी अफवाह को तत्काल रोकें और हादसे या आपात स्थिति में बिना समय गंवाए उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

AI और फर्जी खबरों पर नजर

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने हिदायत दी कि किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया के जरिए असामाजिक तत्व छोटी घटनाओं का दुष्प्रचार कर माहौल बिगाड़ सकते हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें। आईजी गढ़वाल ने डीजे पर भड़काऊ या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले गानों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

वहीं आईजी एसटीएफ ने निर्देश दिए कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क हों , सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पर पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस, प्रशासन और पैरामिलिट्री बलों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों का दौरा कर पार्किंग, पेयजल, शौचालय व बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

CyberSecurityUttarakhand : सुरक्षित डिजिटल उत्तराखण्ड बनाने में जागरूकता जरुरी – अजय सिंह , एसएसपी , STF

DrAshishChauhan : सेक्स वर्कर्स, ट्रांसजेंडर समुदाय में एड्स जागरूकता जरुरी – डॉ. आशीष चौहान

SaurabhBahuguna : 10वीं-12वीं पास को मिलेगा रोजगार का मौका – सौरभ बहुगुणा

UttarakhandGovernance : समय पर पूरे हों विभागीय प्रमोशन के काम – मुख्य सचिव

CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश

TAGGED: #AICameraMonitoring, #DevbhoomiKanwar, #FakeNewsControl, #GarhwalRangePolice, #HaridwarPolice, #KanwarMela2026, #KanwarMelaUpdates, #KanwarRouteAlert, #khojinaradbreakingnews, #SDRFAkction, #SSPNavneetSingh, #TrafficDiversionHaridwar, HaridwarKanwarYatra, haridwarnews, KanwarYatraSecurity, khojinarad, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 31, 2026 July 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MaltaKaliMirch MaltaKaliMirch : पहाड़ों में बीमारियों से लड़ने का देसी इलाज
Next Article CMHelpline1905 CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CyberSecurityUttarakhand
CyberSecurityUttarakhand : सुरक्षित डिजिटल उत्तराखण्ड बनाने में जागरूकता जरुरी – अजय सिंह , एसएसपी , STF
देहरादून July 31, 2026
DrAshishChauhan
DrAshishChauhan : सेक्स वर्कर्स, ट्रांसजेंडर समुदाय में एड्स जागरूकता जरुरी – डॉ. आशीष चौहान
उत्तराखण्ड July 31, 2026
SaurabhBahuguna
SaurabhBahuguna : 10वीं-12वीं पास को मिलेगा रोजगार का मौका – सौरभ बहुगुणा
देहरादून July 31, 2026
UttarakhandGovernance
UttarakhandGovernance : समय पर पूरे हों विभागीय प्रमोशन के काम – मुख्य सचिव
देहरादून July 31, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?