By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandMilletsCrisis : उत्तराखंड के मंडुवा-झंगोरा पर संकट के बादल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > UttarakhandMilletsCrisis : उत्तराखंड के मंडुवा-झंगोरा पर संकट के बादल
उत्तराखण्ड

UttarakhandMilletsCrisis : उत्तराखंड के मंडुवा-झंगोरा पर संकट के बादल

इस संकट की वजह क्या है?

admin
Last updated: 2026/07/01 at 11:32 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandMilletsCrisis
UttarakhandMilletsCrisis : उत्तराखंड के मंडुवा-झंगोरा पर संकट के बादल
SHARE
Highlights
  • पलायन और श्रम की कमी.
  • सिंचाई सुविधाओं का अभाव और मौसम का बदलता मिजाज खेती को और जोखिमभरा बना रहा है.
  • उचित मूल्य न मिलना और मशीनीकरण का अभाव किसानों को इस पोषक फसल से दूर कर रहा है.

UttarakhandMilletsCrisis : उत्तराखंड के मंडुवा-झंगोरा पर संकट के बादल :-  सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर अक्सर चौंकाने वाला होता है। एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकारें ‘श्रीअन्न’ (मिलेट्स) को पोषण और पर्यावरण के अनुकूल मानकर इसके प्रचार-प्रसार में जुटी हैं, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों से आई एक ताजा रिपोर्ट ने नीति-निर्माताओं की नींद उड़ा दी है।

पलायन निवारण आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राज्य के पारंपरिक और पोषक अनाजों मंडुवा और झंगोराके रकबे में भारी गिरावट आई है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच उत्तराखंड में मंडुवे और झंगोरे की खेती के क्षेत्र में 27-27 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है।

मंडुवा: वर्ष 2016-17 में इसका रकबा 1,06,385 हेक्टेयर था, जो 2021-22 में सिमटकर 77,927 हेक्टेयर रह गया। यानी पांच वर्षों में 28,438 हेक्टेयर भूमि पर मंडुवे की खेती पूरी तरह बंद हो गई।

झंगोरा: इन पांच वर्षों में इसका क्षेत्र भी 51,410 हेक्टेयर से घटकर 37,594 हेक्टेयर रह गया है।

जिलावार स्थिति

पहाड़ी जिलों में पौड़ी और अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा नुकसान देखा गया है, जबकि मैदानी जिलों या कुछ सीमित इलाकों में आंशिक सुधार है। जिलों में आया यह बदलाव (हेक्टेयर में) इस प्रकार है:

पौड़ी: मंडुवा (-9,801) | झंगोरा (-6,264)
अल्मोड़ा: मंडुवा (-9,108) | झंगोरा (-2,876)
टिहरी: मंडुवा (-4,166) | झंगोरा (-4,096)
चंपावत: मंडुवा (-1,857) | झंगोरा (-168)
नैनीताल: मंडुवा (-945) | झंगोरा (-353)
पिथौरागढ़: मंडुवा (-843) | झंगोरा (-397)
बागेश्वर: मंडुवा (-672) | झंगोरा (-202)
रुद्रप्रयाग: मंडुवा (-625) | झंगोरा (+507)
देहरादून: मंडुवा (-487) | झंगोरा (-125)
उत्तरकाशी: मंडुवा (+58) | झंगोरा (+122)
चमोली: मंडुवा (+04) | झंगोरा (+36)
ऊधम सिंह नगर: मंडुवा (+04) | झंगोरा (00)

इस संकट की वजह क्या है?

पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर एसएस नेगी और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विज्ञानी डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. श्याम मणि त्रिपाठी के शोध इस गिरावट के पीछे कई मुख्य कारणों को रेखांकित करते हैं:

पलायन और श्रम की कमी: गांवों से लगातार हो रहे पलायन के कारण खेतों में काम करने वाले श्रमिकों की भारी कमी हो गई है, जिससे खेती की लागत (लेबर कॉस्ट) लगातार बढ़ रही है।

वन्यजीवों का आतंक: जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाई जाने वाली क्षति से तंग आकर किसान खेती छोड़ रहे हैं।

मौसम और सिंचाई: सिंचाई सुविधाओं का अभाव और मौसम का बदलता मिजाज खेती को और जोखिमभरा बना रहा है।

कमजोर बाजार तंत्र: उचित मूल्य न मिलना और मशीनीकरण का अभाव किसानों को इस पोषक फसल से दूर कर रहा है, जिससे कृषि भूमि बंजर में तब्दील हो रही है।

इस संकट से निपटने और राज्य की आर्थिकी को बचाने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। कृषि विभाग के निदेशक दिनेश कुमार के अनुसार, सरकार ने नई मिलेट नीति लागू की है। अगले 10 वर्षों में मिलेट फसलों का रकबा 70 हजार हेक्टेयर बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बंजर और परती पड़ी भूमि को दोबारा उपयोग में लाया जाएगा और वहां मिलेट फसलें उगाने के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

You Might Also Like

UttarakhandInfrastructureBoost : उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

RishikeshMDDABulldozerAction : ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

KetanAgarwalCase : शादी से पहले लड़कों में डर पैदा कर रही ये लडकियां !

ElNinoEffectIndia : एल-नीनो का असर भारत में , मानसून की बदली रफ़्तार

UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AlmoraAgricultureCrisis, HillFarmingChallenges, khojinarad, MandwaJhangoraCrisis, MilletsProductionDrop, PalaayanAayogReport, PalaayanUttarakhandHills, PauriGarhwalFarming, SaveUttarakhandFarming, ShreeAnnaUttarakhand, UttarakhandAgricultureNews, UttarakhandFarmingLoss, UttarakhandMilletPolicy, UttarakhandMilletsCrisis, UttarakhandNewMilletPolicy, WildAnimalsCropDamage

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 1, 2026 July 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RishikeshMDDABulldozerAction RishikeshMDDABulldozerAction : ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
Next Article UttarakhandInfrastructureBoost UttarakhandInfrastructureBoost : उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandInfrastructureBoost
UttarakhandInfrastructureBoost : उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार
देहरादून July 1, 2026
RishikeshMDDABulldozerAction
RishikeshMDDABulldozerAction : ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
देहरादून July 1, 2026
KetanAgarwalCase
KetanAgarwalCase : शादी से पहले लड़कों में डर पैदा कर रही ये लडकियां !
तत्काल प्रभाव July 1, 2026
ElNinoEffectIndia
ElNinoEffectIndia : एल-नीनो का असर भारत में , मानसून की बदली रफ़्तार
खोजी नारद कहिंन July 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?