By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 6 महीने का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 2,726 संक्रमित, 6 मरीजों की मौत.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 6 महीने का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 2,726 संक्रमित, 6 मरीजों की मौत.
दिल्ली

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 6 महीने का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 2,726 संक्रमित, 6 मरीजों की मौत.

admin
Last updated: 2022/08/12 at 6:58 AM
admin
Share
3 Min Read
corona broke 6 month record in delhi
corona broke 6 month record in delhi
SHARE

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2,726 नए संक्रमित सामने आए हैं। इतने मामलों के साथ पिछले 6 महीने के संक्रमित केसों का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
इस दौरान संक्रमण दर 14.38 फीसदी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 2,085 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं।

Contents
तीन अगस्त से दो हजार पार हुए संक्रमित केस.एक से 10 अगस्त तक हुई 40 लोगों की मौत.

दिल्ली में अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 19,760 मामले आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। इसके अलावा संक्रमित क्षेत्रों की संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।
दिल्ली में एक अगस्त को कोविड के 822 मामले मिले थे और संक्रमण दर 11.41 फीसदी थी, जबकि दो लोगों की मौत हुई थी। दो अगस्त को दैनिक मामले 1,506 आए थे और तीन संक्रमितों की मौत (Corona Death) की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 10.63 फीसदी थी।

तीन अगस्त से दो हजार पार हुए संक्रमित केस.

इसके बाद तीन अगस्त को मामलों की संख्या दो हजार के पार चली गई थी और तब से आठ अगस्त को छोड़कर रोजार दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर भी 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में पहले की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में बुधवार को कोविड के 2,146 मामले मिले थे जो 180 दिन में सर्वाधिक थे। वहीं संक्रमण दर 17.83 फीसदी थी और आठ संक्रमितों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी।

एक से 10 अगस्त तक हुई 40 लोगों की मौत.

नौ अगस्त को दिल्ली में 2495 मामले मिले और संक्रमण दर 15.41 फीसदी थी और सात लोगों की जान गई थी। वहीं आठ आगस्त को 1372 मामले मिले थे, छह संक्रमितों की जान गई थी और संक्रमण दर 17.85 फीसदी थी, जो 21 जनवरी के बाद सर्वाधिक थी।
दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 थी, जबकि एक अगस्त को 4274 लोग अपना इलाज करा रहे थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कारण एक से 10 अगस्त के बीच 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी। यानी महामारी के कारण मौत होने के मामले में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

You Might Also Like

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

AIIMSReport : ‘मुझे लड़की बनना है – चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

UttarakhandProtest : भाजपा को 10 दिन का अल्टीमेटम !

Womenfilingcases : अब केस दायर करने में पीछे नहीं हैं महिलाएं

DelhiNCRDevelopment : दिल्ली-NCR में बसने जा रहा नया शहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 12, 2022 August 12, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article dehradun. (2) राजधानी देहरादून के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत
Next Article delhi 15 अगस्त से पहले दिल्ली में भारी मात्रा में कारतूस मिलने और इसमें दून स्थित रायल आर्म्स के संचालक के भी शामिल होने का मचा हड़कंप.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?