By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DelhiChorBazar : चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > DelhiChorBazar : चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !
दिल्ली

DelhiChorBazar : चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !

कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?

admin
Last updated: 2026/06/30 at 11:24 AM
admin
Share
4 Min Read
DelhiChorBazar
DelhiChorBazar : चोर बाजार - कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !
SHARE
Highlights
  • कपड़ों के दाम काफी कम.
  • फोन, कैमरे और लैपटॉप.
  • स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान.

DelhiChorBazar : चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स ! :- चोर बाजार… जब हम ये शब्द सुनते हैं, तो हमारे मन में एक नहीं, बल्कि तमाम तस्वीरें बनती हैं. जैसे कि सस्ते में फोन, कपड़े और बाकी चीजें मिल रही हैं और हम झोला भर-भरकर शॉपिंग कर रहे हैं. दिल्ली अपने बाजारों के लिए सिर्फ आसपास के राज्यों में ही नहीं, बल्कि साउथ से लेकर नॉर्थ-ईस्ट के सुदूर इलाकों तक फेमस है. लोग यहां कपड़े खरीदने और बाकी दूसरी जरूरत की चीजें लेने आते रहते हैं।

Contents
कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?सस्ती किताबेंकपड़ों के दाम काफी कमफोन, कैमरे और लैपटॉपस्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान

राजधानी में लगने वाले तमाम फेमस बाजारों में से एक है चोर बाजार. नाम ऐसा कि लोगों को लगे कि यहां रास्ते का माल सस्ते में मिल रहा होगा. चलिए आपको बताते हैं कि यह बाजार कब और कहां लगता है. इसके अलावा यहां कितने सस्ते में चीजें उपलब्ध रहती हैं।

कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ?

दिल्ली का चोर बाजार पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लोग खरीदारी के लिए सुबह जल्दी आ जाते हैं. रविवार को लगने वाला यह बाजार जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज और चावड़ी बाजार तक फैला रहता है. यहां सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यहां आपको किताबों से लेकर कपड़े, कैमरे, मोबाइल, जूते, बैग, जिम का सामान, स्टेशनरी, एंटीक पीस और स्वादिष्ट खाना तक सब कुछ मिल जाएगा. यही वजह है कि यहां अच्छी-खासी भीड़ रहती है।

सस्ती किताबें

अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो रविवार के दिन यहां जरूर जाएं. चोर बाजार के पास लगने वाला दरियागंज का मशहूर संडे बुक मार्केट बेहद लोकप्रिय है. यहां उपन्यास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, स्कूल-कॉलेज की किताबें और प्लानर बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं. कई किताबें 20 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि कुछ दुकानों पर किताबें किलो के हिसाब से भी बेची जाती हैं।

कपड़ों के दाम काफी कम

फैशन पसंद करने वालों के लिए भी यह बाजार किसी खजाने से कम नहीं है. यहां कई बड़े ब्रांड्स के एक्सपोर्ट सरप्लस या रिजेक्टेड कपड़े बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों को बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है. इसी तरह बैग, वॉलेट और जूतों की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है।

फोन, कैमरे और लैपटॉप

अगर आप कैमरा, मोबाइल या इनके एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई विकल्प मिल जाएंगे. कैमरे, लेंस, चार्जर, हेडफोन, मेमोरी कार्ड, टैबलेट और लैपटॉप भी मिल जाएंगे. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है, क्योंकि यहां ओरिजिनल के साथ डुप्लीकेट सामान भी मिल सकता है।

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है. डंबल, वेट्स, बैट, रैकेट, स्केट्स, हेलमेट और दूसरी खेल सामग्री बाजार की तुलना में कम कीमत पर खरीदी जा सकती है. इसके अलावा स्टेशनरी पसंद करने वालों के लिए भी यहां कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं, जहां कम बजट में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है।

You Might Also Like

ChampawatModelDistrict : चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – धामी

RajaSagarStory : महाराज सगर के 60,000 बेटों को भस्म करने का रहस्य

OnlineShoppingScam : ऑनलाइन शॉपिंग – एक गलती से खाली हो जायेगा बैंक अकाउंट

HaiwaanReleaseDate : कब रिलीज होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान

MirzapurTheMovie : सितंबर में भौकाल मचाएगा – ‘मिर्जापुर’ की गैंग

TAGGED: #BrandedClothesCheap, #CheapGadgets, #CheapLaptopMarket, #ChorBazar2026, #ChorBazarDelhi, #ChorBazarMobile, #ChorBazarReality, #ChorBazarShopping, #DaryaganjBookMarket, #DelhiChorBazar, #DelhiMarket, #DelhiShopping, #JamaMashjidChorBazar, #khojinaradbreakingnews, #ShoppingVlog, #SundayBookMarket, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 30, 2026 June 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OnlineShoppingScam OnlineShoppingScam : ऑनलाइन शॉपिंग – एक गलती से खाली हो जायेगा बैंक अकाउंट
Next Article RajaSagarStory RajaSagarStory : महाराज सगर के 60,000 बेटों को भस्म करने का रहस्य

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChampawatModelDistrict
ChampawatModelDistrict : चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – धामी
उत्तराखण्ड June 30, 2026
RajaSagarStory
RajaSagarStory : महाराज सगर के 60,000 बेटों को भस्म करने का रहस्य
तत्काल प्रभाव June 30, 2026
OnlineShoppingScam
OnlineShoppingScam : ऑनलाइन शॉपिंग – एक गलती से खाली हो जायेगा बैंक अकाउंट
खोजी नारद कहिंन June 30, 2026
HaiwaanReleaseDate
HaiwaanReleaseDate : कब रिलीज होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान
महाराष्ट्र June 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?