By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल
ऋषिकेश

RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल

चारधाम यात्रा के चलते पिछले एक महीने से ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही.

admin
Last updated: 2026/06/04 at 10:45 AM
admin
Share
2 Min Read
RishikeshTourism
RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल
SHARE
Highlights
  • इसी बीच शनिवार से उत्तराखंड सहित कई राज्यों में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू.
  • वीकेंड की सुबह से ही शहर में पर्यटक वाहनों की आवाजाही में जबरदस्त वृद्धि दिखाई देती है.
  • दिव्य गंगा आरती और खूबसूरत नजारों की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बने तपोवन और लक्ष्मण झूला क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य.

RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल :-  बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ी और फॅमिली निकल पड़ी पहाड़ों की सैर को। जी हाँ उत्तराखंड के ज्यादातर हिल स्टेशन और डेस्टिनेशन पर टूरिस्टों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत के साथ ही तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

चारधाम यात्रा के बीच अब अवकाश मनाने पहुंचे पर्यटकों की आमद से शहर के होटल, रिसॉर्ट और कैंप पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती क्षेत्र के अधिकांश प्रमुख होटलों में बुकिंग पूरी तरह भर गई। वहीं, शिवपुरी, मोहनचट्टी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित एडवेंचर कैंपों में भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इससे स्थानीय पर्यटन और आतिथ्य कारोबार को नया संबल मिला है।

चारधाम यात्रा के चलते पिछले एक महीने से ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच शनिवार से उत्तराखंड सहित कई राज्यों में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक भी ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।

वीकेंड की सुबह से ही शहर में पर्यटक वाहनों की आवाजाही में जबरदस्त वृद्धि दिखाई देती है । हरिद्वार और देहरादून मार्ग से देर रात तक पर्यटकों के वाहन ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। दोपहर तक अधिकांश प्रमुख होटलों की बुकिंग पूरी तरह भर चुकी थी, जबकि रविवार के लिए भी अधिकांश होटलों में अग्रिम आरक्षण हो रहा है।

दिव्य गंगा आरती और खूबसूरत नजारों की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बने तपोवन और लक्ष्मण झूला क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या से होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को और मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज

RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम

AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?

TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?

FoodSafetyTips : सावधान, पका खाना भी बन सकता है बीमारी की वजह

TAGGED: #CharDhamYatra, #HillStationIndia, #IndianTourism, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandTravel, #WeekendGetaway, AdventureCamping, GangaAarti, khojinarad, LaxmanJhula, RishikeshHotels, RishikeshTourism, SummerHolidays, SummerVacation2026, TapovanRishikesh, TravelIndia, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 4, 2026 June 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CBSENewChairman CBSENewChairman : CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम
Next Article KumbhMela2027 KumbhMela2027 : चुनावी साल में सरकार ने खोला खजाना

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?