Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका ; – 2026 की बड़ी फिल्मों की बात की जाती तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम ‘धुरंधर 2’ और इसके साथ ही साउथ की ‘वाझा 2’ और हॉलीवुड की ‘माइकल’ जैसी फिल्मों के नाम जहन में आते हैं लेकिन, एक ऐसी फिल्म के बारे में कम ही लोगों को पता होगा, जिसने इस साल के बॉक्स ऑफिस पर के बड़े धुरंधरों को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया. कमाई के मामले में तो ये ‘धुरंधर 2’ तक का बाप निकली।
बजट 100 गुना ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
जहां बॉलीवुड ने ‘धुरंधर 2’ दी वहीं, 2026 में हॉलीवुड में भी ‘माइकल’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी’ जैसी फिल्में आईं और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. एचटी की रिपोर्ट्स की मानें तो इन चार फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा कमाई की. लेकिन फिर भी ये इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म नहीं बन पाई. बल्कि बाजी किसी और ने मारी. इसने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की. इस फिल्म का टाइटल ‘ऑब्सेशन’ है।
7 करोड़ के बजट में कमाए 10000% प्रॉफिट
हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसे मई, 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और ये लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है. एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कमाई लगातार हर हफ्ते बढ़ रही है।
जबकि इसका निर्माण 750,000 डॉलर यानी कि करीब 7 करोड़ के बजट में किया गया था. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 80 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 750 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. इस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 10000% से ज्यादा हुआ।
वहीं, बात की जाए अमेरीकी फिल्म ‘माइकल’ के बारे में तो एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो इसके बजट का सिर्फ 5 गुना है. इसके साथ ही ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ने 675 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो इसके बजट का लगभग 3 गुना है. ‘ऑब्सेशन’ ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

