By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: WomenSafety : महिलाएँ आज भी सुरक्षित क्यों नहीं? तरक्की के पीछे छुपा डरावना सच!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > WomenSafety : महिलाएँ आज भी सुरक्षित क्यों नहीं? तरक्की के पीछे छुपा डरावना सच!
वीडियो

WomenSafety : महिलाएँ आज भी सुरक्षित क्यों नहीं? तरक्की के पीछे छुपा डरावना सच!

महिलाएँ राजनीति, सेना, विज्ञान, खेल और बिजनेस में इतिहास रच रही हैं.

admin
Last updated: 2026/05/18 at 4:40 PM
admin
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि विशेषज्ञ मानते हैं—असल आंकड़े इससे भी कहीं ज्यादा हो सकते हैं.
  • फेक प्रोफाइल, मॉर्फ फोटो, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने नई चिंता खड़ी कर दी.
  • विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ अपराधी नहीं.

WomenSafety  : महिलाएँ आज भी सुरक्षित क्यों नहीं? तरक्की के पीछे छुपा डरावना सच! :-  एक तरफ बेटियाँ चाँद तक पहुँच रही हैं,तो दूसरी तरफ कई लड़कियाँ आज भी रात में अकेले घर लौटने से डरती हैं…देश बदल रहा है, समय बदल रहा है,लेकिन क्या महिलाओं की सुरक्षा सच में बदल पाई है?” नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती ताकतों में गिना जाता है।

Contents
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शनबड़ी अपडेट एक क्लिक में :- PetrolPriceHike : पेट्रोल-डीजल महंगा: अब हर घर का बजट होगा प्रभावित!

महिलाएँ राजनीति, सेना, विज्ञान, खेल और बिजनेस में इतिहास रच रही हैं। लेकिन इन उपलब्धियों के बीच एक ऐसा सच छिपा है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर दिन महिलाओं के खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज होते हैं। सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से जुड़े होते हैं।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन

लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि विशेषज्ञ मानते हैं—असल आंकड़े इससे भी कहीं ज्यादा हो सकते हैं। क्योंकि कई महिलाएँ डर, बदनामी और समाज के दबाव की वजह से शिकायत तक दर्ज नहीं करातीं।अब जरा सोचिए…अगर एक लड़की रात में अकेले कैब से घर लौट रही हो,तो उसके परिवार का पहला सवाल क्या होता है?सुरक्षित पहुँच गई ना? यानी डर सिर्फ खबरों में नहीं,बल्कि हर घर के अंदर मौजूद है। और अब खतरा सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा…डिजिटल दुनिया में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

फेक प्रोफाइल, मॉर्फ फोटो, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने नई चिंता खड़ी कर दी है। कई लड़कियाँ सिर्फ इसलिए सोशल मीडिया छोड़ देती हैं क्योंकि उन्हें लगातार ऑनलाइन परेशान किया जाता है। सवाल ये है जब तकनीक आगे बढ़ रही है,तो महिलाओं की सुरक्षा पीछे क्यों छूट रही है?

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- PetrolPriceHike : पेट्रोल-डीजल महंगा: अब हर घर का बजट होगा प्रभावित!

विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि समाज की सोच भी है। आज भी कई जगहों पर लड़कियों की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं—कपड़े कैसे हों, बाहर कब जाना चाहिए, किससे बात करनी चाहिए…यानी जिम्मेदारी अपराधियों की जगह महिलाओं पर डाल दी जाती है।

हालांकि सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 112, मिशन शक्ति, फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून जैसे कई कदम उठाए हैं। लेकिन कानून बनने और जमीन पर बदलाव आने में अभी लंबा रास्ता बाकी है।क्योंकि असली सुरक्षा CCTV कैमरों से नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलने से आएगी।जिस दिन एक लड़की बिना डर के रात में घर लौट सकेगी शायद उसी दिन हम सच में कह पाएंगे—भारत महिलाओं के लिए सुरक्षित है।”

You Might Also Like

NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS

GlobalWarming : क्या है तापमान में ‘1 डिग्री’ का मतलब ?

Astrology : इन राशिवालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम

NazarBattu : पढ़िए नजर बट्टू का अजब गजब रहस्य !

AdhikMaas : अधिक मास में विनायक चतुर्थी का करें व्रत … मिलेगा फल

TAGGED: #AnshikaMadhwal, #CrimeAgainstWomen, #DigitalHarassment, #DomesticViolence, #GenderEquality, #khojinaradbreakingnews, #MissionShakti, #NCRBReport, #WomenEmpowerment, cybercrimegainstwomen, khojinarad, onlineblackmailing, safetylaws, societymindset, streetharassment, WomenSafety

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 18, 2026 May 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Astrology Astrology : इन राशिवालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम
Next Article GlobalWarming GlobalWarming : क्या है तापमान में ‘1 डिग्री’ का मतलब ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NEETExamFraud
NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS
दिल्ली May 19, 2026
GlobalWarming
GlobalWarming : क्या है तापमान में ‘1 डिग्री’ का मतलब ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 19, 2026
Astrology
Astrology : इन राशिवालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 18, 2026
NazarBattu
NazarBattu : पढ़िए नजर बट्टू का अजब गजब रहस्य !
इंटरव्यू May 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?