Dhurandhar3 : हो जाइए तैयार, ‘धुरंधर’ की कहानी अभी बाकी है :- डायरेक्टर आदित्य धर, रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ की पूरी टीम ने साल 2025 और 2026 को अपने नाम कर लिया. पहले दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट आया, जिसने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. उसके बाद 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई, जिसने दुनियाभर से कमाए 1700 करोड़ से ज्यादा. यानी दोनों पार्ट के जरिए ये फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. इस सफलता के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठा कि क्या मेकर्स अब ‘धुरंधर 3’ बनाएंगे।
‘धुरंधर 3’ बनेगी या नहीं, ये तो अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन अब एक ऐसा हिंट मिला है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का अभी दी एंड नहीं हुआ है. मेकर्स अभी भी कुछ प्लान कर रहे हैं और कुछ बड़ा हो सकता है।
ऑडियंस को सरप्राइज मिलने वाला है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का निर्माण आदित्य धर की कंपनी B62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज ने मिलकर किया. अब जियो स्टूडियोज की हेड ज्योति देशपांडे ने कहा है कि उनके पास अभी भी ऑडियंस के लिए कुछ खास है।
ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “‘धुरंधर‘ से अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ऑडियंस के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा।
हमारे पास अभी कुछ स्पेशल है.” हालांकि, क्या कुछ होने वाला है, किस सरप्राइज की बात हो रही है, कहीं ये ‘धुरंधर 3’ को लेकर तो कोई हिंट नहीं है, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
‘धुरंधर’ से छाए ये सितारे
ज्योति देशपांडे ने भले ही अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है, लेकिन ये तो तय है कि ‘धुरंधर’ के फैंस उनकी इस बात से एक्साइटेड होने वाले हैं. इस फिल्म में आदित्य धर का डायरेक्शन, कहानी, रणवीर सिंह के साथ-साथ तमाम स्टार्स की एक्टिंग, सबकुछ लोगों को काफी पसंद आया।
रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे सितारे इस फ्रेंचाइजी में नजर आए. पहले पार्ट को रहमान डकैत ने अपने नाम किया था और दूसरा पार्ट राकेश बेदी के नाम हुआ।
रणवीर सिंह दोनों पार्ट में मेन रोल में दिखे. बाकी और दूसरे सितारों ने भी लोगों का ऐसा दिल जीता कि हर तरफ बस इसी फिल्म की बात हो रही थी. बाकी तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि ज्योति देशपांडे किस सरप्राइज की बात कर रही हैं।

