iPhoneSecurityWarning : खतरे की घंटी हैं iPhone, iPad – सरकार ने दी चेतावनी :- अगर आप iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं और इन्हें पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. भारत में कुछ Apple डिवाइस फिलहाल जोखिम में बताए गए हैं. केंद्र सरकार ने Apple डिवाइस में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. यह एडवाइजरी CERT-In यानी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, iOS और iPadOS के पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone और iPad ज्यादा जोखिम में हैं. खासतौर पर 18.7.8 और 26.4.2 से पहले के वर्जन असुरक्षित माने गए हैं. जिन यूजर्स ने अपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, उनके लिए खतरा ज्यादा है. ऐसे डिवाइस हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं और डेटा लीक होने की संभावना बढ़ जाती है . साइबर एजेंसी के अनुसार, इस खामी का फायदा उठाकर कोई भी रिमोट हमलावर डिवाइस में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है।
इस समस्या को ‘हाई सीवियरिटी’ कैटेगरी में रखा गया है. इसका मतलब है कि यह खामी यूजर्स, कंपनियों और आईटी सिक्योरिटी टीम्स सभी के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है. यह समस्या Apple की नोटिफिकेशन सर्विस में मौजूद एक लॉगिंग इश्यू से जुड़ी है, जहां कुछ नोटिफिकेशन डिलीट होने के बाद भी डिवाइस में सेव रह सकते हैं।
अगर किसी को आपके डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है, तो वह इन सेव नोटिफिकेशन के जरिए आपके मैसेज, अलर्ट या ऐप से जुड़ी जानकारी देख सकता है. जिन लोगों के फोन में पर्सनल या संवेदनशील जानकारी होती है, उनके लिए यह खतरा और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए Apple ने सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिए हैं. यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट iOS या iPadOS वर्जन पर अपडेट करना चाहिए, ताकि डेटा सुरक्षित रह सके।

