By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: राज्यसभा में अशोभनीय आचरण की वजह से 3 और सांसद निलंबित, राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > राज्यसभा में अशोभनीय आचरण की वजह से 3 और सांसद निलंबित, राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल
राष्ट्रीय

राज्यसभा में अशोभनीय आचरण की वजह से 3 और सांसद निलंबित, राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
rajya sabha
rajya sabha
SHARE

राज्यसभा में आज तीन सदस्यों को सदन में अशोभनीय आचरण के कारण मौजूदा सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबित सदस्यों में सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक (दोनों आम आदमी पार्टी) और अजीत कुमार भुइयां (निर्दलीय) शामिल हैं. एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने नियम 256 के तहत सुशील कुमार गुप्ता, संदीप पाठक और अजीत कुमार भुइयां को सदन में अशोभनीय आचरण के लिए मौजूदा सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव किया. सदन ने उनके इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी.

Contents
राज्यसभा में 3 और सांसद निलंबितसोनिया गांधी को मांगनी चाहिए माफीमल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात

राज्यसभा में 3 और सांसद निलंबित

विपक्षी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर मत-विभाजन कराने की मांग की. इस पर हरिवंश ने कहा कि पहले हंगामा कर रहे सदस्य अपनी सीट पर जाएं, फिर वह मत-विभाजन की अनुमति देंगे, लेकिन आसन के समीप आए सदस्य अपनी सीट पर नहीं गए और हरिवंश ने ध्वनिमत के जरिए प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाई. इसके बाद बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 19 और बुधवार को एक सदस्य को राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालने और व्यवधान उत्पन्न करने के लिए इस सप्ताह की शेष बैठकों के लिए निलंबित कर दिया गया था.

सोनिया गांधी को मांगनी चाहिए माफी

राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सदन के नेता पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में लोकसभा में कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी का जिक्र किया और उसे अस्वीकार्य बताया. इसी दौरान विपक्ष के कुछ सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे. उधर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य राष्ट्रपति के संबंध में कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर विरोध जता रहे थे. पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति पद के साथ ही देश की महिला, हर आदिवासी और इस सदन का अपमान किया है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात

सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह मामला लोकसभा के एक सदस्य से संबंधित है और इसलिए यहां नहीं उठाया जा सकता. उपसभापति हरिवंश ने कहा कि यह मामला संसद से बाहर का है. सदन में हो रहे शोरगुल के कारण उनकी बात ठीक से सुनी नहीं जा सकी. नायडू ने ऐसे सदस्यों को आगाह किया कि वे सदन में ”तख्तियां” लेकर ना आएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि तख्तियां सदन में दिखानेवाले सदस्यों के नाम बुलेटिन में डाले जाएंगे. हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा में कांग्रेस के नेता द्वारा ”राष्ट्रपत्नी” कहकर संबोधित करने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस से इसके लिए माफी मांगने को कहा. (भाषा इनपुट के साथ

You Might Also Like

DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?

BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि

BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 28, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article chess olympiad, pm modi भारत चेस ओलंपियाड में गोल्ड जीतने का प्रबल दावेदार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Next Article cm hemant CM हेमंत के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया समय,4 अगस्त को अगली सुनवाई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DelhiMissingPersons
DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?
दिल्ली March 5, 2026
DefenceAcquisition
DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?
अंतराष्ट्रीय March 5, 2026
BewafaiRashiyan2026
BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि
खोजी नारद कहिंन March 5, 2026
BabyBonding
BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित
Uncategorized March 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?