By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तरकाशी > BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
उत्तराखण्ड

BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी

उत्तरकाशी से बगोरी गांव तक सैर के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां भी आपको काफी आकर्षक लग सकती हैं.

admin
Last updated: 2026/04/23 at 11:33 AM
admin
Share
3 Min Read
BagoriVillage
BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
SHARE
Highlights
  • हां अप्रैल से मई के बीच काफी चहल पहल होती है। इस समय को बगोरी गांव जाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.
  • यह गांव सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाता है.
  • इस गांव में जाड़-भोटिया जनजाति के करीब 250 परिवार रहते हैं.

BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी :-  उत्तराखंड के जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 77 किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी के किनारे हर्षिल घाटी का बेहद खूबसूरत गांव बगोरी (Bagori Uttarakhand) है। चीन की सीमा से लगे इस गांव में लकड़ी से बने सुंदर घर, कल-कल बहती भागीरथी नदी और यहां तक पहुंचने के लिए रास्ते में पड़ने वाले पुल आपको बगोरी गांव की यात्रा के लिए उत्साहित कर सकते हैं।

उत्तरकाशी से बगोरी गांव तक सैर के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां भी आपको काफी आकर्षक लग सकती हैं। यहां अप्रैल से मई के बीच काफी चहल पहल होती है। इस समय को बगोरी गांव जाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

यह गांव सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाता है, जिसके चलते लोग उत्तरकाशी के आसपास चले जाते हैं। यहां बने लकड़ी के घरों के बाहर की गई फूलों की नक्काशी आने वाले लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। यहां के निवासियों ने अपने घरों के दरवाजों पर बौद्ध मंत्र भी गुदवा रखे हैं। इसके साथ ही यहां आने पर आपको खास जड़ी बूटी से बनी चाय भी मिलती है, जिसका स्वाद लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी यह अच्छी होती है।

इस गांव में जाड़-भोटिया जनजाति के करीब 250 परिवार रहते हैं। भागीरथी नदी के किनारे बसे इस गांव को स्वच्छता की बदौलत फरवरी 2018 में उत्तरकाशी जिले के पहले गंगा ग्राम घोषित होने का गौरव भी मिल चुका है। यहां सभी घरों में शौचालय है। अब इस गांव को जल शक्ति मंत्रालय ने भी सबसे अच्छा गंगा ग्राम का खिताब दे दिया है।

1962 में जब भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था तो सीमा पर बसे जादुंग और नेलांग गांव को खाली करवा दिया गया। ऐसे में लोग बगोरी गांव में आकर बस गए। जादुंग और नेलांग के लोग उस समय में तिब्बत के साथ नमक का व्यापार किया करते थे।

जो उस समय अजीविका का मुख्य साधन था। बाद में यहां के लोगों ने सेब की बागवानी की, जो वर्तमान में यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। बगोरी गांव और आसपास के गांवों में भी सेब के बगीचे देखे जा सकते हैं। अप्रैल में जैसे ही गंगोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। यहां पर ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो जाता है। चीन की सीमा के काफी नजदीक होने की वजह से यहां चाइनीज खाना जैसे नूडल्स, मोमोज आदि भी लोगों के पसंदीदा व्यंजन में से एक हैं।

You Might Also Like

UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा

BadrinathDham : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट 

PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम

ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?

ShortnessOfBreath : सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत  है ?

TAGGED: #HarsilValley, #khojinaradbreakingnews, AppleOrchardsUttarakhand, BagoriTravelGuide, BagoriUttarakhand, BagoriVillage, BhagirathiRiver, BuddhistMantrasDoors, ChinaBorderVillage, GangaGramAward, HerbalTeaBagori, JadBhotiaTribe, khojinarad, SnowCoveredPeaks, UttarakhandHiddenGem, UttarkashiAttraction, WoodenHousesBagori

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 23, 2026 April 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ShaadiRituals ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?
Next Article PahariSwad PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandHeatwave
UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट 
उत्तराखण्ड April 23, 2026
PahariSwad
PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम
उत्तराखण्ड April 23, 2026
ShaadiRituals
ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?
राष्ट्रीय April 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?