HorrorComedy : हॉरर-कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी पर धांसू अपडेट :- मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर फिल्म शक्ति शालिनी को पहले हीरोइन मिली और फिर हीरो। अब खबर है कि इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म में खलनायक की भी एंट्री हो गई है। जी हां, हॉरर थ्रिलर शक्ति शालिनी में खलनायक को कास्ट कर लिया है। इस फिल्म में जिस अभिनेता को कास्ट में शामिल किया गया है, वह पहले भी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने विक्की कौशल और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिका निभाकर लाइमलाइट बटोरी है।
शक्ति शालिनी की स्टार कास्ट
शक्ति शालिनी मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म है। आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा की रिलीज के वक्त ही शक्ति शालिनी की अनाउंसमेंट हो गई थी। तभी अनीत पड्डा मेन लीड के लिए फाइनल थीं। कुछ समय पहले ही फिल्म में विशाल जेठवा की बतौर लीड एक्टर एंट्री हुई। अब खबर आ रही है कि अनीत पड्डा और विशाल जेठवा के बाद फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है जो हॉरर थ्रिलर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
शक्ति शालिनी का खलनायक कौन है?
वेरायटी इंडिया के मुताबिक, शक्ति शालिनी में खलनायक की भूमिका निभाने वाले यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि विनीत कुमार सिंह हैं। विक्की कौशल स्टारर छावा और सनी देओल की जाट में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल चुराने वाले विनीत कुमार सिंह अब अनीत पड्डा की फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। विनीत कुमार सिंह ने आदित्य सरपोतदार की शक्ति शालिनी की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी?
सलाम वेंकी के बाद शक्ति शालिनी में साथ नजर आने वाले विशाल जेठवा और अनीत पड्डा की साथ में फिर से केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अभी सिर्फ फिल्म का टाइटल रिवील हुआ है, कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो पहले यह 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन ऐसी चर्चा है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है क्योंकि इसी दिन शाह रुख खान की फिल्म किंग भी रिलीज हो रही है।

