By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट
देहरादून

Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

भाजपा सरकारों और विशेषकर विगत 4 वर्षों में जनसहयोग के साथ किए गए.

admin
Last updated: 2026/03/09 at 11:21 AM
admin
Share
4 Min Read
Uttarakhandbudget
Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट
SHARE
Highlights
  • अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि राज्य विकसित होते राज्यों की श्रेणी में शुमार हो गया है.
  • प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, रोजगार सृजन, उद्योगों के अनुकूल वातावरण, सतत विकास सूचकांक, निर्यात के अनुकूल व्यवस्था आदि.
  • आज विकसित राज्य निर्माण के हाइवे पर उत्तराखंड ने अपना सफर शुरू कर दिया है.

Uttarakhandbudget : विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट :-  भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी विधायकों को बजट सत्र की शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह का उत्साहवर्धक आर्थिक सर्वेक्षण सामने आया है उससे निश्चित है कि राज्य को उससे आगे ले जाने वाला बजट सरकार लेकर आएगी। लिहाजा राज्य की आर्थिक सेहत के साथ जन मुद्दों एवं समस्याओं को उठाने के इस सुनहरे अवसर का लाभ सभी पक्षों अवश्य लेना चाहिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
कल से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में प्रारंभ होने वाले बजट सत्र को लेकर जारी अपने संदेश में उन्होंने प्रस्तावित बजट और चर्चा को प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का पूरक बताया है। चूंकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है लिहाजा यह ऐतिहासिक और उत्तराखंड को विकसित राज्य की पहली पायदान पार कराने का दस्तावेज होगा।

भाजपा सरकारों और विशेषकर विगत 4 वर्षों में जनसहयोग के साथ किए गए अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि राज्य विकसित होते राज्यों की श्रेणी में शुमार हो गया है। ताजा आर्थिक सर्वेक्षण भी इस सच्चाई को आंकड़ों के रूप में स्वीकार करता नजर आता है।

प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, रोजगार सृजन, उद्योगों के अनुकूल वातावरण, सतत विकास सूचकांक, निर्यात के अनुकूल व्यवस्था आदि विकास के सभी मानदंडों में हम शीर्ष राज्यों में शामिल हुए हैं। इसी तरह आम लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, अन्य कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, दैनिक जीवन की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा करने में केंद्र के सहयोग से राज्य अव्वल है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
उन्होंने कहा कि आज विकसित राज्य निर्माण के हाइवे पर उत्तराखंड ने अपना सफर शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बजट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आएगा, वह राज्य के विकसित होने को बुलेट की रफ्तार देगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य स्थापित करने की अवधारणा पर भी तेजी से कार्य कर रही है। लिहाजा आम जनमानस के जीवन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाकारी बनाने के लिए भी सरकार बजट में कई नए और बड़े निर्णय करने वाली है।

उन्होंने सदन के सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्ष से आग्रह किया कि सकारात्मक चर्चा के साथ सभी जिम्मेदार पक्ष प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें। चूंकि जनता ने हमें सरकार की जिम्मेदारी सौंपी है, इसी क्रम में जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

ऐसे में प्रतिपक्ष को भी अपनी सजग और संवेदनशील लोकतांत्रिक भूमिका का पालन सदन में किया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि अब तो जो कुछ सदन में हुआ उसे और तमाम मतभेदों को भूल कर कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के विधायकों को भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। जिसके तहत बजट को लेकर उनके भी आवश्यक सुझावों का स्वागत है। साथ ही समाज और अपने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी सदन के माध्यम से उठाने का सत्र बेहतर अवसर होता है, जिसका सदुपयोग होना चाहिए।

You Might Also Like

UttarakhandBudget2026 : CM धामी ने पेश किया 111703.23 करोड़ का बजट, घोषणाओं के बारे में जानिए

RembalAgroAndFoods : आस्था का मुखौटा और मांस का व्यापार?

DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?

ScienceStudy2026 : आप कितना जिएंगे ? जवाब DNA में छिपा है

JhandaMela2026 : श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर

TAGGED: #BJPBudget, #GDPGrowth, #Infrastructure, #JobCreation, #khojinaradbreakingnews, #MAHENDRABHATT, #UttarakhandBudget, budgetsuggestions, developedstate, EconomicSurvey, Education, Gairsainbudget, HealthCare, khojinarad, percapitaincome, PushkarDhami, welfarestate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 9, 2026 March 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 8thPayCommission 8thPayCommission : ध्यान दें! बदल सकते हैं आपकी सैलरी और भत्ते!
Next Article JhandaMela2026 JhandaMela2026 : श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandBudget2026
UttarakhandBudget2026 : CM धामी ने पेश किया 111703.23 करोड़ का बजट, घोषणाओं के बारे में जानिए
उत्तराखण्ड March 9, 2026
RembalAgroAndFoods
RembalAgroAndFoods : आस्था का मुखौटा और मांस का व्यापार?
राष्ट्रीय March 9, 2026
DiwaliMughalSecret
DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?
अंतराष्ट्रीय March 9, 2026
ScienceStudy2026
ScienceStudy2026 : आप कितना जिएंगे ? जवाब DNA में छिपा है
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?