KhatimaNews : खटीमा में दिखा मुख्यमंत्री का अलग अंदाज़ :- खटीमा में क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देते हुए सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पार्क शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही बेहतर जनसुविधाओं का माध्यम बनेगा। यह पार्क खटीमा के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नगरवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खटीमा में खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। इससे खटीमा, नानकमत्ता समेत आसपास के क्षेत्रों के युवा एवं उभरते खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।
स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर, चंपावत में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ₹11 करोड़ की पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति एवं खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और स्थानीय व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का गठन किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की व्यवस्था के तहत अब तक 29 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।
खटीमा के मेलाघाट रोड पर भ्रमण के दौरान मिलन डेरी में चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। स्थानीय उत्पादों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वोकल फॉर लोकल’ आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव है। आइए, स्थानीय को अपनाएं और अपने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएं।
खटीमा, ऊधम सिंह नगर में आयोजित ‘युवा समकालिक संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ सहित शिक्षा, रोजगार, नवाचार, स्वरोजगार और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। युवाओं के सवालों और जिज्ञासाओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनका समाधान देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान युवाओं की सोच, उनके सपनों और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर उनकी सकारात्मक दृष्टि को जानना बेहद प्रेरणादायी रहा। आज का युवा केवल अपने भविष्य के बारे में नहीं बल्कि अपने प्रदेश के भविष्य को लेकर भी सजग और संकल्पित है। उनके सपनों को दिशा देना, उनकी प्रतिभा को अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।

