By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की
अल्मोड़ा

Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की

पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया.

admin
Last updated: 2026/03/02 at 10:54 AM
admin
Share
4 Min Read
Holi2026
Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की
SHARE
Highlights
  • मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है जब ऐसे आयोजनों में हमारी माताएँ.
  • मुख्यमंत्री ने अपने बाल्यकाल की होली की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज भी याद है कि वे बचपन में होली का कितनी उत्सुकता से इंतजार किया करते थे.
  • जब ढोल-दमाऊँ की गूंज उठती थी और हुड़के एवं ढोलक की थाप पर होली के गीत शुरू होते थे.

Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रंगोत्सव होली मिलन समारोह में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए काशीपुर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई एवं होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है जब ऐसे आयोजनों में हमारी माताएँ, बहनें, युवा साथी और सभी नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मिलजुलकर इस पर्व को उत्साह और आनंद के साथ मनाते हैं। होली मात्र रंग लगाकर धूम मचाने का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने बाल्यकाल की होली की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज भी याद है कि वे बचपन में होली का कितनी उत्सुकता से इंतजार किया करते थे। रंगों का उत्साह तो होता ही था, लेकिन इस समय घर में बनने वाले पकवानों से जो खुशबू आती थी, उसकी बात ही कुछ निराली होती थी। उन्होंने कहा कि गाँव की वह सामूहिक होली, जहाँ न ऊँच-नीच का भेद होता था और न ही छोटे-बड़े का अंतर, सब एक साथ एक रंग में रंग जाते थे।

जब ढोल-दमाऊँ की गूंज उठती थी और हुड़के एवं ढोलक की थाप पर होली के गीत शुरू होते थे, तो पूरा वातावरण भक्ति और उमंग के अद्भुत मिश्रण से भर जाता था। उन्होंने कहा कि आज इस महोत्सव में वही अटूट एकता, वही प्रेम और वही आपसी भाईचारा देखकर मेरा मन प्रफुल्लित है।

जब भी मैं अपनी माताओं-बहनों और युवा साथियों को अपनी लोक-संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए देखता हूँ, तो मेरा यह विश्वास दृढ़ हो जाता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें आज भी बहुत गहरी हैं और बदलते समय के साथ ये समाप्त नहीं हो रही हैं, बल्कि नई पीढ़ी तक भी पहुँच रही हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व और उत्सव केवल परंपराएँ नहीं हैं, ये हमारी पहचान हैं। यही हमें हमारी मिट्टी और हमारी संस्कृति से जोड़कर रखते हैं। इसी भावना से हमारी सरकार देवभूमि की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए अपने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवंत परंपराओं की ओर आकर्षित हो रहा है, तब ऐसे समय में हमारा दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है कि हम अपनी लोकसंस्कृति को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

हमारा लक्ष्य है कि मूलभूत सुविधाओं के मामले में काशीपुर किसी भी अन्य क्षेत्र से पीछे न रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएँ दीं।

You Might Also Like

DigitalPaymentRule : 15 सितंबर के बाद ठप हो सकता है आपका डिजिटल पेमेंट

LoveAndWar ; Love & War की शूटिंग पूरी, जल्द रिलीज होगी फिल्म

GoogleWeatherNext3 : AI WeatherNext 3 आपको हर घंटे बताएगा मौसम का हाल

NitinNabin : इलेक्शन का बटन दबाने आ रहे नितिन नवीन

SmartphoneExpiryDate : स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट!

TAGGED: #CommunityCelebration, #DesiFestival, #FestivalOfColors, #HappyHoli, #HoliMilan, #HoliVibes, #khojinaradbreakingnews, #TraditionalFestival, CMPushkarDhami, ColorfulCelebration, CulturalHeritage, DevbhoomiCulture, holi2026, HoliHai, khojinarad, RangBaaz, UnityInColors

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 2, 2026 March 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IITRoorkeeWins IITRoorkeeWins : IIT रुड़़की 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर बना अव्वल
Next Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalPaymentRule
DigitalPaymentRule : 15 सितंबर के बाद ठप हो सकता है आपका डिजिटल पेमेंट
तत्काल प्रभाव September 5, 2026
LoveAndWar
LoveAndWar ; Love & War की शूटिंग पूरी, जल्द रिलीज होगी फिल्म
महाराष्ट्र September 5, 2026
GoogleWeatherNext3
GoogleWeatherNext3 : AI WeatherNext 3 आपको हर घंटे बताएगा मौसम का हाल
राष्ट्रीय September 5, 2026
NitinNabin
NitinNabin : इलेक्शन का बटन दबाने आ रहे नितिन नवीन
उत्तराखण्ड September 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?