By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आफत की बारिश: बरसात के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > आफत की बारिश: बरसात के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
उत्तराखण्ड

आफत की बारिश: बरसात के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा

admin
Last updated: 2022/07/14 at 8:12 AM
admin
Share
6 Min Read
bridge
bridge
SHARE

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बारिश के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम से निजात को पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। बंद सड़कों की वजह से लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Contents
कर्णप्रयाग में बड़े वाहनों के लिए 11 घंटे में खुला हाईवेकंपनी के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजीयमुनोत्री पैदल मार्ग पर गिरा पेड़, आवाजाही ठप

भिलंगना ब्लॉक में बीते मंगलवार को हुई भारी बारिश से बालगंगा और धर्मगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इससे बूढ़ाकेदार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। वहीं, नदियों के तेज बहाव के कारण कोटी-अगुंडा सड़क मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया।’

जिससे कोटी-पिंसवाड़ सहित तीन अन्य गांवों का चमियाला-घनसाली सहित जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। भिलंगना ब्लॉक बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बरसात से बालगंगा और धर्मगंगा नदियों के जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से क्षेत्र के लोगों दहशत में है।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कोटी-अगुंडा सड़क मार्ग का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भिलंगना के ऊपर क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों का चमियाला और घनसाली सहित जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। स्थानीय निवासी व बीजेपी मंडल महामंत्री चंद्रेश नाथ ने बताया कि धर्मगंगा का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है।

नदी का जलस्तर नहीं घटा तो बूढ़ाकेदार में हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने बताया बाढ़ का पानी बूढ़ाकेदार क्षेत्र के नदी तटों पर बसे गांवों के साथ बाजार तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि धर्मगंगा नदी के तटों पर प्रशासन की ओर से लगाई गई सुरक्षा दीवार के साथ लगे आरसीसी ब्लाक भी बह गये है, जिससे नदी का पानी खेतों की ओर बहने लगा है।

क्षेत्र में वर्ष 2002 और 2013 में आई बाढ़ में करीब दर्जनभर लोगों और कई मवेशियों की मौत हो गई थी। साथ ही सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि भी बह गई थी। भारी बरसात और नदियों के बढ़े जलस्तर से लोगों में खौफ बना है। उधर, घनसाली एसडीएम केएन गोस्वामी ने क्षेत्र के लोगों से एहतियात बरतने के साथ सतर्क रहने की अपील की है।

कर्णप्रयाग में बड़े वाहनों के लिए 11 घंटे में खुला हाईवे

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग और लंगासू के बीच बदरीनाथ हाईवे छह से अधिक जगह बंद रहा। गांधीनगर में सड़क का करीब बीस मीटर से अधिक हिस्सा साफ होने से यहां बड़े वाहनों के लिए आवाजाही 11 घंटे बाद सुचारू हो पाई। मंगलवार रात्रि की बारिश से गांधीनगर में सड़क का करीब पच्चीस मीटर हिस्सा बह गया। यहां सुबह महज केवल छोटे वाहन की पार हो रहे थे।

कंपनी के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि लंगासू में रात से सड़क पर मलबा आ रहा था। जिसकी जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दे दी गई। बावजूद यहां सुबह दस बजे तक एनएच की जेसीबी नहीं पहुंची। जेसीबी आई लेकिन तेल खत्म हो गया। इससे नाराज लोगों ने निर्माण में लगी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर गिरा पेड़, आवाजाही ठप

बीते मंगलवार की रात भारी बारिश के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भरकम पेड़ गिरने से आवाजाही ठप रही। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भी ब्रेक लगा रहा। एसडीआरफ की टीम ने पैदल मार्ग को दोपहर तीन बजे के करीब खोल दिया। मंगलवार रात हुई भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नाइन कैंची नामक स्थान पर पत्थर और पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया।

साथ ही रेन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को आवाजाही के लिए खोलने में जुट गई। हालांकि, एक किनारे से यात्री जोखिम के साथ यमुनोत्री निकले, लेकिन सुबह यात्रा पूरी तरह से ठप रही। वहीं, दूसरी ओर भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी की गंगाघाटी में भागीरथी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

जिला प्रशासन ने लोगों से गंगा घाटों पर नदी किनारे सावधानी के साथ पूजा-अर्चना और गंगाजल भरने की अपील की है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं, मनेरी भाली प्रथम और द्वितीय जल विद्युत परियोजनाओं में भारी बारिश से सिल्ट जमा होने पर विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इससे जल विद्युत निगम को लाखों के नुकसान का दावा है। उत्तरकाशी जिले में रात के समय लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिस कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर साढ़े तीन घंटे ठप रही आवाजाही : भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह मलबा गिरने से यमुनोत्री हाईवे डबरकोट के पास साढ़े तीन घंटे तक अवरूद्ध रहा। इसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा कुछ देर के लिए प्रभावित रही। यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट में सुबह लगभग साढ़े छह बजे बंद हो गया था, जिस कारण आवाजाही पर ब्रेक लग गया। एनएच बड़कोट की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और सुबह साढ़े आठ बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। हाईवे बंद रहने से काफी देर तक यात्री सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले की करीब 10 सड़कें बुधवार सुबह को बंद हो गईं।

 

 

You Might Also Like

AmarnathYatra2026 : क्या है अमरनाथ धाम के शिवलिंग का रहस्य ?

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 14, 2022 July 14, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article car plate number 4141 नंबर प्लेट को बना दिया ‘पापा’, उत्तराखंड पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन; थाने बुलाकर काटा चालान
Next Article india प्रथम विश्व युद्ध: जवान राइफलमैन शिब सिंह कैंतुरा तो नहीं पर 105 साल बाद वतन पहुंची सिर्फ आवाज, ऑडियो में खुले राज

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?