By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर – मुख्यमंत्री
रुद्रप्रयाग

MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर – मुख्यमंत्री

ये आयोजन न केवल समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करते हैं.

admin
Last updated: 2026/02/21 at 10:48 AM
admin
Share
3 Min Read
MaChandikaTemple
MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर - मुख्यमंत्री
SHARE
Highlights
  • बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल जड़ों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं.
  • उन्होंने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया.
  • मुख्यमंत्री ने वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ मंदिर में हुए व्यापक पुनर्निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए.

MaChandikaTemple : सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है मां चंडिका मंदिर  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराए जाने तथा तहसील बसुकेदार में नवीन तहसील भवन निर्माण की घोषणा की मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगम का प्रतीक बताते हुए कहा कि 20 वर्षों के बाद आयोजित यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी प्रतीक है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
उन्होंने कहा कि किसी भी देवस्थान पर जाना मात्र संयोग नहीं होता, बल्कि इसे ईश्वरीय आह्वान और आशीर्वाद के रूप में देखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आयोजन में जनसहभागिता को अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ही उत्तराखण्ड की विशिष्ट पहचान हैं।

ये आयोजन न केवल समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल जड़ों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ मंदिर में हुए व्यापक पुनर्निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ‘दिव्य एवं भव्य केदार’ का स्वरूप सभी के सामने है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित कर आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल और विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने विभिन्न मांगें उठाई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
मां चंडिका की दिवारा यात्रा 21 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर लगभग 26 गांवों के भ्रमण पर रही। यह यात्रा 20 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। यात्रा के अंतर्गत बीरों देवल में 15 फरवरी से 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

22 फरवरी 2026 को विशाल जलयात्रा आयोजित होगी तथा 24 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति के साथ यह महावन्याथ यात्रा सम्पन्न हो जाएगी । साथ ही मां अपने दिव्य स्थल पर विराजमान हो जाएगी।

You Might Also Like

DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों

KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज

DragonFruitUttarakhand : उत्तराखण्ड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित

TAGGED: #cmpushkarsinghdhami, #CulturalRenaissance, #DivineKedarnath, #khojinaradbreakingnews, Agastamuni, BironDeval, JanKalyanYojana, khojinarad, MaChandikaTemple, MahaVanyathDevraYatra, Mahayagya, PujaArchana, Rudraprayag, TehsilBasukedar, TempleReconstruction, UttarakhandProsperity, VedicChanting

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : एडीएम (वि/रा ) केके मिश्रा ने निपटाई 110 शिकायतें , अभियान सम्पन्न
Next Article TrafficControlRoom TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों
उत्तराखण्ड February 21, 2026
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका
उत्तराखण्ड February 21, 2026
AIImpactSummit2026
AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज
देहरादून February 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?