By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: गुलाम नबी लेंगे ‘आजाद’ फैसले! जम्मू-कश्मीर में बड़ा रोल देने की तैयारी में कांग्रेस; आज अहम मीटिंग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > गुलाम नबी लेंगे ‘आजाद’ फैसले! जम्मू-कश्मीर में बड़ा रोल देने की तैयारी में कांग्रेस; आज अहम मीटिंग
राष्ट्रीय

गुलाम नबी लेंगे ‘आजाद’ फैसले! जम्मू-कश्मीर में बड़ा रोल देने की तैयारी में कांग्रेस; आज अहम मीटिंग

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
jambukashmir
jambukashmir
SHARE

कांग्रेस के असंतुष्ट समूह कहे जाने वाले जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद को पार्टी एक बार फिर से अहम भूमिका में ला सकती है। बीते सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इसमें गुलाम नबी आजाद की अहम भूमिका हो सकती है और उन्हें पार्टी राज्य में संगठन को खड़ा करने के लिए फ्रीहैंड दे सकती है। साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष चुनने में भी उनकी अहम भूमिका होगी। फिलहाल इसके लिए मीटिंगों का दौर जारी है। कल इसके लिए बैठक हुई थी और आज एक बार फिर से दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के साथ गुलाम नबी आजाद और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मीटिंग है।

Contents
प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले में लग सकता है कुछ वक्तगुटबाजी के चलते ही गुलाम अहमद मीर ने दिया था इस्तीफा

मंगलवार को दिल्ली में हुई मीटिंग में शामिल हुए नेताओं ने कहा, ‘कल हुई मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी नेता के नाम पर बात नहीं हुई, लेकिन यह चर्चा रही कि कैसे केंद्र शासित प्रदेश में संगठन को मजबूती दी जाए।’ कयास हैं कि इस साल के अंत तक या फिर अगले बरस के शुरुआती महीनों में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव से पहले अपने संगठन को कस लेना चाहती है। अब इसी सिलसिले में दूसरे राउंड की मीटिंग दिल्ली में होनी है। इस बैठक के बाद राज्य को लेकर पार्टी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले में लग सकता है कुछ वक्त

केसी वेणुगोपाल और रजनी पाटिल के साथ मंगलवार की मीटिंग में जो नेता शामिल हुए थे, उनमें कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, मूला राम, बलवान सिंह, बलबीर सिंह, रविंदर शर्मा, मनोहर लाल, योगेश साहनी और विकार रसूल थे। इस मीटिंग में सभी नेताओं को 15 से 20 मिनट का वक्त दिया गया था और व्यक्तिगत बातचीत की गई थी। उस मीटिंग में गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी मौजूद नहीं थे, लेकिन आज वह भी रहेंगे। इस मीटिंग के बाद कुछ ऐलान हो सकता है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला लेने में कुछ वक्त लग सकता है। इसकी वजह गुटबाजी है और सभी को साधते हुए कुछ फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा।

गुटबाजी के चलते ही गुलाम अहमद मीर ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि बीते सप्ताह ही प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 8 साल तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया था। गुलाम नबी आजाद के भरोसेमंद नेताओं से उनकी अदावत थी और माना जा रहा है कि इसी गुटबाजी के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उनके विरोध में कुछ महीने पहले गुलाम नबी आजाद के करीबी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफे दिए थे और पदों को छोड़ दिया था। इन नेताओं में जुगल किशोर शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, गुलाम नबी मोगा, नरेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विकार रसूल और जीएम सरूरी आदि शामिल थे।

 

 

 

You Might Also Like

GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी

RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव

IMDAlert : अचानक बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज

ArrestedTree : 100 सालों से गिरफ्तार है बरगद का पेड़

SanjayDutt : संजय दत्त के बयान पर हंगामा, ‘भारत में अब शांति नहीं बची..

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 13, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article badrinath बारिश के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित 146 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री
Next Article .webp ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़: जॉनसन की जगह छह उम्मीदवार मैदान में हैं; सुनक सबसे आगे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BiharWeather
BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट
Bihar October 6, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
GSTCouncil
GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
RailwayPNR
RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव
तत्काल प्रभाव October 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?