By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़
उत्तराखण्ड

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

admin
Last updated: 2026/02/06 at 11:21 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandFestival
UttarakhandFestival उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़
SHARE
Highlights
  • इसके उपरांत राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया.
  • इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पकारों, स्थानीय उत्पादों से जुड़े काश्तकारों.
  • राज्यपाल द्वारा नैनीताल जनपद के श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल को सामाजिक सेवा एवं जन-स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में.

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़ :- महोत्सव के पहले दिन प्रारंभिक कार्यक्रमों के पश्चात महोत्सव उत्साह और भव्यता के साथ आगे बढ़ा। इस क्रम में राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह (से नि) का मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम को विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पकारों, स्थानीय उत्पादों से जुड़े काश्तकारों, एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के काश्तकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक शिल्पियों को एक सशक्त एवं व्यापक मंच प्राप्त हो रहा है, जिससे न केवल उनकी कला और उत्पादों को पहचान मिलती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलती है।

राज्यपाल द्वारा नैनीताल जनपद के श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल को सामाजिक सेवा एवं जन-स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री कामिनी कश्यप को दिव्यांग शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री मनोरमा जोशी को कृषि नवाचार एवं कीवी उत्पादन के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद के भवान सिंह कोरंगा को पारम्परिक ताम्र शिल्पकला संरक्षण के क्षेत्र में, उत्तरकाशी जनपद की श्रीमती कृष्णा को पारम्परिक हथकरघा एवं ऊनी वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में, पौड़ी जनपद के श्याम चन्द्र टम्टा को बागवानी, जल-संचय एवं टपक सिंचाई के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद की सुश्री प्रेमा रावत को खेल (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) के क्षेत्र में, देहरादून जनपद के कल सिंह राणा को सेब उत्पादन एवं कृषि नवाचार के क्षेत्र में, टिहरी जनपद के कुन्दन सिंह पंवार को कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में तथा देहरादून जनपद के ब्रिगेडियर दिनेश कुमार बड़ोला को रक्षा एवं सैन्य सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
उन्होंने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और उद्देश्यपूर्ण स्वरूप की सराहना करते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। उनके प्रेरक उद्बोधन से महोत्सव को नई ऊर्जा, मार्गदर्शन और गरिमा प्राप्त हुई, जिससे आयोजन का यह चरण भी अत्यंत प्रभावशाली एवं स्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल , बीना भट्ट, गीता खन्ना, लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह , डॉ. आरके जैन , पुनीत मित्तल , गीता रावत , कुसुम कंडवाल , विनोद उनियाल , विश्वास डाबर , श्याम अग्रवाल , शादाब शम्स , डॉ. देवेंद्र भसीन, सुरेखा डंगवाल , एडवोकेट ललित जोशी , मुकेश कुमार , बलवीर उनियाल , गीताराम गौड़ समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा

CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SubodhUniyal, #UttarakhandFestival, BhavanSinghKoranga, GovernorGurmeetSingh, KalSinghRanaApple, KaminiKashyap, khojinarad, KrishnaHandloom, LtGenNagendraSingh, ManoramaJoshi, NainitalAlmoraBageshwar, PremaRawatCricket, PremPrakashBelwal, SainikAwards, SewaSankalpFoundation, ShyamChandraTamta

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 6, 2026 February 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HeartDiseaseMen HeartDiseaseMen : औरत या मर्द ? किसका दिल कमजोर ?
Next Article MicrowaveSafety MicrowaveSafety : माइक्रोवेव में खाना पकाना या गर्म करना सुरक्षित ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?