By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: जिसे हमनें अब तक गाली समझा…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > लफ्फाज़ी > जिसे हमनें अब तक गाली समझा…
लफ्फाज़ी

जिसे हमनें अब तक गाली समझा…

admin
Last updated: 2021/07/08 at 4:09 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

अवनीत हुंजन ….आमतौर पर’Chutiya’ शब्द अपशब्द माना जाता है, इसका इस्तेमाल बदसलूकी करने वाला माना ही जाता है, लेकिन क्या आप मानेंगे कि इस सरनेम को लिखने वाला एक बड़ा तबका असम में रहता है। उन्होंने किस तरह से और कब से इस शब्द को सरनेम में रखना शुरू किया।

आमतौर पर’Chutiya’ शब्द को अपशब्द माना जाता है, बोलचाल की भाषा में तो इन्हें लोगों से बदसलूकी करने वाला शब्द माना ही जाता है बल्कि अब तो कंप्युटर सिस्टम भी इसकी पहचान अपशब्द के तौर पर करते हैं।

कहां रहते हैं ‘Chutia’ समुदाय के लोग 
इस खबर ने असम में रहने वाली उस जाति के बारे में उत्सुकता जरूर पैदा कर दी कि क्या वास्तव में भारत में कहीं चूतिया सरनेम या जाति वाले लोग रहते हैं। ये बात सही है कि असम में कचारी वर्ग के लोग अपनी जाति के रूप में चूतिया शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इसे सूतिया भी उच्चारित किया जाता है, असम में इनकी आबादी 20 से 25 लाख के बीच है।

एक खास साम्राज्य से ताल्लुक
असम के ‘Assamese Chronicle’ में ‘Chutia’ का इतिहास दर्ज है ‘असमिया क्रॉनिकल’ के अनुसार इस समुदाय का नाम सातवीं शताब्दी की शुरुआत में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर निवास करने वाले ‘Chutia King’ अस्सम्भिना के नाम पर रखा गया है। उस काल में ‘Chutia’ वंश के लोगों ने वर्तमान के भारतीय राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में अपने साम्राज्य का गठन किया और वहां पर सन 1187 से सन 1673 तक राज्य किया।

समूह के लोगों की शारीरिक बनावट पूर्व एशियाई और इंडो आर्यन का मिला-जुला रूप है, ऐसा माना जाता है कि असम में रहने वाला ये समूह पहला ऐसा समूह है, जिसके लोग दक्षिणी चीन (वर्तमान में तिब्बत और सिचुआन) से स्थानांतरित होकर आये थे।

कभी था लंबा-चौड़ा साम्राज्य
प्राचीन समय में जब ‘Chutiya’ लोगों का राज्य था, उस वक़्त वो एरिया लगभग लखीमपुर और सुबानसिरी नदी के पीछे का हिस्सा जितना था।  ये लोग पूरे राष्ट्र का संचालन ब्रह्मपुत्र के उत्तरी छोर से करते थे. पहले ये लोग तिब्बती-बर्मन मूल की भाषा बोलते थे, लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने हिंदू धर्म को अपनाने के साथ असमिया बोलना शुरू कर दिया। इन लोगों के निवास का मूल स्थान असम आकर बसने से पहले सिचुआन हुआ करता था।

भारत सरकार की ओबीसी कैटेगरी में
चूतिया समुदाय को भारत सरकार ओबीसी यानि अन्य पिछड़ा वर्ग में रखती है। और मूलतौर पर असमी बोलने वाले माने जाते हैं। अब ज्यादातर इस समुदाय के लोग असम के ऊपरी और निचले जिलों के साथ बराक घाटी में रहते हैं।  विकीपीडिया ने इस समुदाय के संबंध में एक लंबा-चौड़ा पेज भी बना रखा है।

मतलब है शुद्ध पानी के करीब रहने वाले लोग
बिष्णुप्रसाद राभा, डब्ल्यूबी ब्राउन और पवन चंद्र सैकिया ने अपनी किताब द डिबोनगियास में लिखा है शब्द चू-ति-या मूलतौर पर देओरी चूतिया भाषा से आया है, जिसका मतलब है कि शुद्ध पानी के करीब रहने वाले लोग. इसमें चू का अर्थ प्योर यानि शुद्ध या अच्छा, ति का मतलब पानी और या यानि उस भूमि में रहने वाले निवासी या लोग।

लोकगीतों से जाहिर करते हैं परिचय
आर एम नाथ ने अपनी किताब बैकग्राउंड ऑफ असमीज कल्चर में दावा किया है कि पहाड़ की चोटी

( जिसे यहां की भाषा में चूट) से इस शब्द की उत्पत्ति हुई है, ऊपरी असम के मैदानी इलाकों में आने से पहले ये लोग पहाड़ों पर ही रहते थे।  इस समुदाय के बहुत लोकगान हैं, जिसके जरिए वो कहते हैं कि वो भूमिका औऱ सुबाहु चूतन के वंशज हैं।

400 सालों से ज्यादा रहा राज्य
कहा जाता है उत्तरी ब्रह्मपुत्र के इलाके में इस साम्राज्य का उदय प्राचीन पाल वंश के खत्म होने के बाद हुआ। ये 400 सालों से ज्यादा समय तक यहां राज करता रहा। जिसमें मौजूदा असम के उत्तर पूर्वी इलाके और अरुणाचल प्रदेश थे। मौजूदा असम के लखीमपुर, धेमजी, तिनसुकिया और जोरहाट, डिब्रुगढ़, सोनितपुर के कुछ हिस्से इसमें आते थे।

काली की पूजा और हिंदू धर्म को मानते हैं
ये लोग काली के विभिन्न अवतारों की पूजा करते हैं. आजकल ज्यादातर इस समुदाय के लोग एकसरना धर्म के फॉलोअर हैं। जिसकी स्थापना 15वीं शताब्दी में असम में हुई थी. लेकिन बड़े पैमाने पर चूतिया समुदाय के ऐसे भी लोग हैं जो हिंदू हैं और काफी बड़ी तादाद में हैं, ये कई छोटे समुदायों में भी बंटे हुए हैं।

You Might Also Like

SocialMediaAddiction : बच्चों में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत

TulsidasHanumanChalisa : जेल में रची गई हनुमान चालीसा और प्रकट हुई हनुमान सेना

JagannathTempleRules : यहाँ एक साथ पति पत्नी नहीं कर सकते भगवान के दर्शन

GarudPuran : आत्मा कितने दिनों में पहुंचती है यमलोक?

AndroidSecurity : रहेंगे सेफ, अपने Android फोन में ऑन करें सिक्योरिटी फीचर

TAGGED: asam, chutia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 8, 2021 July 8, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिला सिपाही संग रंगरेलिया मनाते पकड़े गए सीओ साहब
Next Article “रैली और पुतलों की पसंदीदा कांग्रेस: एक अनूठी पहचान की दास्तान”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandDisaster
UttarakhandDisaster : उत्तराखंड में आपदा तैयारियों को लेकर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
देहरादून November 16, 2026
UttarakhandYouthFestival
UttarakhandYouthFestival : मुख्यमंत्री ने युवा कौशल महोत्सव में किया सम्मानित
उत्तराखण्ड November 16, 2026
UttarakhandCensus2027
UttarakhandCensus2027 : मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
देहरादून November 16, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ा – कांग्रेस 
देहरादून November 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?