By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandPolitics : जनभावना को देखते हुए सीबीआई जांच की संभावना !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandPolitics : जनभावना को देखते हुए सीबीआई जांच की संभावना !
उत्तराखण्ड

UttarakhandPolitics : जनभावना को देखते हुए सीबीआई जांच की संभावना !

बीते कई दिनों से अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सिलसिलेवार वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है.

admin
Last updated: 2026/01/01 at 11:22 AM
admin
Share
5 Min Read
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics जनभावना को देखते हुए सीबीआई जांच की संभावना !
SHARE
Highlights
  • वहीँ सामने आ रहे तथ्यों और राजनीतिक हलचल पर नजर भी रखी जा रही है.
  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम आने पर प्रतिक्रिया दी है.
  • वायरल वीडियो से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता असहज हो रहे हैं.

UttarakhandPolitics : जनभावना को देखते हुए सीबीआई जांच की संभावना ! :- उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया में सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के वीडियो के मामले पर भाजपा आलाकमान की पैनी नजर है । भाजपा सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। आक्रामक कांग्रेस और यूकेडी के हमलों से असहज भाजपा के लिए ये मुद्दा गले की हड्डी बनता जा रहा है और सरकार के सूत्रों के मुताबिक सीबीआई जांच की तरफ भी धामी सरकार जा सकती है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
वहीँ सामने आ रहे तथ्यों और राजनीतिक हलचल पर नजर भी रखी जा रही है। बीते कई दिनों से अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सिलसिलेवार वीडियो ने सोशल मीडिया ही नहीं पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड की परतें खोलने का दावा कर रही है तो वहीं वीआईपी नामों को लेकर भी पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगा रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर खुलासा किया था। इसमें भाजपा नेता का नाम भी सामने आया था। जिसके बाद प्रभारी दुष्यंत गौतम भी सामने आये और न सिर्फ पुलिस को लिखित शिकायत देकर छवि धूमिल करने की शिकायत की बल्कि ये भी दावा किया की अगर उनका कोई भी किरदार इस मामले में सामने आया तो वो संन्यास ले लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम आने पर प्रतिक्रिया दी है. पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम ने मीडिया के सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने साफ कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी व्यक्ति की छवि खराब करना न सिर्फ़ गलत है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
दुष्यंत गौतम ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई भी प्रमाण मौजूद है तो उसे सार्वजनिक मंचों पर बयानबाज़ी करने के बजाय सीधे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना चाहिए. उन्होंने दो टूक कहा, “अगर कोई यह साबित कर दे कि मैं गली तक भी गया हूँ, तो मैं स्वयं को गुनहगार मानने को तैयार हूं….. “पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसे वे व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति खुद यह स्वीकार कर चुका है कि वह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जनरेट किया गया है. ऐसे में इस तरह के वीडियो को आधार बनाकर किसी पर आरोप लगाना पूरी तरह से भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है।

वायरल वीडियो से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता असहज हो रहे हैं। महिला की ओर से हर दिन सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी के बड़े नेताओं के नाम लेकर लगाए जा रहे आरोप, टेलीफोन पर की जा रही बातचीत का रिकॉर्ड, संबंधित तस्वीरों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। प्रदेशभर से लोग सोशल मीडिया पर इन वीडियो में दिए जा रहे तथ्यों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पहले पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस को दोषी ठहराया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात की है। उधर, कांग्रेस और यूकेडी नेताओं ने मामले को गंभीर मानते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। इस सियासी भूचाल का असर दिल्ली तक नजर आ रहा है। वहीँ कुछ भाजपा नेताओं में भी इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाते हुए बयां दिए हैं जिसके बाद अंदरखाने पार्टी में भी अजीब स्थिति बनती नजर आ रही है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

MorningEyeCare : मॉर्निंग आई केयर के 5 नियम जरूर फॉलो करें

SpotifyLyricsUpdate : Spotify के एप लिरिक्स के लिए नए अपडेट

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

TAGGED: #BJPControversy, #CongressReaction, #khojinaradbreakingnews, #PoliticalStorm, #SocialMediaBuzz, AIGeneratedVideo, AnkitaBhandariMurderCase, BJPImageCrisis, CBIInvestigation, CBIProbeDemand, congress, dehradun, DushyantGautamStatement, incuttarakhand, khojinarad, UKDDemand, UrmilaSanawarClaims, UrmilaSanawarVideo, uttarakhand, UttarakhandPolitics, VIPNamesExposed

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 1, 2026 January 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunPolice DehradunPolice : दून पुलिस ने बनाई नॉर्थ-ईस्ट के सभी छात्रों की लिस्ट
Next Article UttarakhandPublicHoliday2026 UttarakhandPublicHoliday2026 : साल 2026 का सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
UttarayaniKauthik
UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया
उत्तराखण्ड February 9, 2026
MorningEyeCare
MorningEyeCare : मॉर्निंग आई केयर के 5 नियम जरूर फॉलो करें
लफ्फाज़ी February 9, 2026
SpotifyLyricsUpdate
SpotifyLyricsUpdate : Spotify के एप लिरिक्स के लिए नए अपडेट
राष्ट्रीय February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?