By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: तेज प्रताप और एश्वर्य राय में बढ़ी सुलह की उम्मीद, चार जुलाई को पटना जू में होगी अगली मुलाकात
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > तेज प्रताप और एश्वर्य राय में बढ़ी सुलह की उम्मीद, चार जुलाई को पटना जू में होगी अगली मुलाकात
उत्तर प्रदेश

तेज प्रताप और एश्वर्य राय में बढ़ी सुलह की उम्मीद, चार जुलाई को पटना जू में होगी अगली मुलाकात

admin
Last updated: 2022/06/29 at 6:44 AM
admin
Share
4 Min Read
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या
SHARE

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या के बीच सुलह की उम्मीद बढ़ी है. पटना हाइकोर्ट ने दोनों के रिश्ता को बचाने की आखिरी पहल की है. कोर्ट ने दोनों को सुलह पर बातचीत के लिए एक और मौका दिया है. मंगलवार को पटना हाई कोर्ट में दोनों की काउंसलिंग के बाद यह आखिरी मौका दिया गया है. 12 मई, 2018 को दोनों की शादी हुई थी. पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दे दिया था.

Contents
ससुराल में रहने के लिए तैयार है ऐश्वर्यतेज प्रताप अब भी राजी नहींकोर्ट ने दिया एक और मौकाअब जू में मिलेगा दोनों परिवार45 मिनट की काउंसिलिंग के बाद दोनों साथ निकले

ससुराल में रहने के लिए तैयार है ऐश्वर्य

बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट में काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह की उम्मीद कायम रही, इसलिए दोनों को एक और मौका देने का फैसला लिया गया है. बताया जाता है कि कोर्ट में लालू की बड़ी बहू ऐश्वर्या ने साफ शब्दों में कहा कि वो अपने ससुराल में रहने के लिए तैयार हैं. ऐश्वर्या ने काउंसलिंग के दौरान यह कहा है कि उन्हें पति और ससुराल के साथ रहने में कोई परेशानी नहीं है.

तेज प्रताप अब भी राजी नहीं

ऐश्वर्या के इस बयान से पहले लालू के बेटे तेजप्रताप ने ऐश्वर्या के साथ रहने के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया था. तेज प्रताप ने कहा था कि मुझे ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना है. ऐश्वर्या के बयान बाद बनी नयी परिस्थति में सुलह के नये रास्ते खुल सकते हैं, ऐसे में कोर्ट ने दोनों को एक बार फिर से मिलने और बात करने को कहा है.

कोर्ट ने दिया एक और मौका

इस संबंध में अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात विस्तार पूर्वक सुनी है. कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले हम चाहते हैं कि आप लोग अपने-अपने वकीलों के साथ बैठकर कोई आपसी सहमति का रास्ता निकालें. रिश्तों को टूटने के बचाने के लिए आप दोनों को बातचीत का एक और मौका दिया जा रहा है.

अब जू में मिलेगा दोनों परिवार

तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता बचाये जाने को लेकर अब अगली पहल 4 जुलाई को होगी. पटना जू के गेस्ट हाउस में 6 बजे दोनों आपसी सहमति से सेटलमेंट का प्रयास करेंगे. 4 जुलाई को शाम 6 बजे पटना जू में जो सेटलमेंट मीटिंग होगी. इस दौरान ऐश्वर्या और तेजप्रताप तो मौजूद रहेंगे ही, इनके साथ चंद्रिका राय और राबड़ी देवी की मौजूदगी भी होगी. यही पर सेटलमेंट का अंतिम प्रयास होगा.

45 मिनट की काउंसिलिंग के बाद दोनों साथ निकले

हाईकोर्ट में भी ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के साथ पहुंची थी, जबकि तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ कोर्ट गये थे. मंगलवार को हाईकोर्ट में करीब 45 मिनट की काउंसिलिंग के बाद तेजप्रताप और ऐशवर्या दोनों एक साथ कोर्ट से बाहर आये, लेकिन मीडिया से बचते हुए दिखे. मीडिया से कोई बातचीत किये बिना दोनों अपनी अपनी अलग कार में सवार होकर चले गये.

You Might Also Like

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

HowrahJunction : हावड़ा की अनोखी कहानी

JunkFood : जंक फ़ूड की आदत मतलब मौत को दावत !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 29, 2022 June 29, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देवघर एयरपोर्ट के उदघाटन देवघर एयरपोर्ट प्रबंधन का हुआ प्रजेंटेशन, सिविल एविएशन सचिव आज करेंगे निरीक्षण
Next Article google hangouts के बारे में Google Hangouts हो रहा है बंद, कंपनी ने यूजर्स को दी यह सलाह

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?