By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RudrapurMedicalCollege : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RudrapurMedicalCollege : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति
रुद्रपुर

RudrapurMedicalCollege : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति

मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी उपलब्धता से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या अन्य .राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही

admin
Last updated: 2025/12/24 at 11:05 AM
admin
Share
4 Min Read
RudrapurMedicalCollege
RudrapurMedicalCollege रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति
SHARE
Highlights
  • 300 बेड चिकित्सालय में 24×7 आपातकालीन सेवाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से उन्हें त्वरित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही मिल सकेंगी.
  • दो राज्यों का सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां के मरीजों को पहले इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था.
  • गंभीर रोगियों को दिल्ली या देहरादून रेफर करने की मजबूरी अब काफी हद तक कम होगी.

RudrapurMedicalCollege : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति :- उत्तराखण्ड ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य की ओर अग्रसर राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर को 300 बेड चिकित्सालय एवं 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति प्रदान की है । इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से तराई-भाबर क्षेत्र के साथ-साथ सीमांत और पर्वतीय क्षेत्र के लाखों लोगों को सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह संस्थान न केवल बेहतर उपचार सुविधाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों, आपदा प्रबंधन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड को नई मजबूती प्रदान करेगा। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रभावी कदम है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी उपलब्धता से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे न केवल समय और धन की बचत हो रही है, बल्कि मरीजों को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श भी मिल रहा है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के संचालन से ऊधम सिंह नगर जनपद के सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। औद्योगिक इकाईयों में कार्य करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को अब दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

300 बेड चिकित्सालय में 24×7 आपातकालीन सेवाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से उन्हें त्वरित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही मिल सकेंगी। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा मिलेगा।

दो राज्यों का सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां के मरीजों को पहले इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। अब राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के संचालन से उन्हें नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी पर बढ़ते मरीजों के दबाव में भी कमी आएगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
गंभीर रोगियों को दिल्ली या देहरादून रेफर करने की मजबूरी अब काफी हद तक कम होगी। यह मेडिकल कॉलेज जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संक्रामक रोग नियंत्रण जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित और कुशल चिकित्सा प्रतिक्रिया संभव होगी, जिससे जनहानि को न्यूनतम किया जा सकेगा।

प्रत्येक वर्ष 100 एमबीबीएस सीटों की उपलब्धता से उत्तराखण्ड और देश के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह मेडिकल कॉलेज राज्य को चिकित्सा शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। मेडिकल कॉलेज के संचालन के साथ नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी जैसे सहबद्ध संस्थानों की स्थापना की संभावनाएं भी सशक्त हुई हैं। इससे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र में पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

IASFactoryVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

UttarakhandNews : तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी

LakhpatiDidi : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास की समीक्षा

OperationCrackDown : बाहरी पर Operation Crack Down कसेगा शिकंजा – डीजीपी

MDDA : एमडीडीए ने ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील

TAGGED: #300BedHospital, #DisasterManagementHealthcare, #EmploymentOpportunitiesUttarakhand, #HealthcareInfrastructure, #khojinaradbreakingnews, #MBBSSeatsApproval, #MedicalCollegeRudrapur, #MedicalFacilitiesRudrapur, #ModernHealthcareServices, #PublicHealthPrograms, #pushkarsinghdhami, #QualityHealthServices, #UdhamSinghNagarHospital, #UttarakhandHealthDevelopment, #UttarakhandMedicalEducation, dehadun, khojinarad, MedicalEducationIndia, RudrapurMedicalCollege, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 24, 2025 December 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KumaonRegiment KumaonRegiment : कुमाऊं रेजीमेंट के शहीदों को श्रद्धांजलि – धामी
Next Article ColdWaveActionPlan ColdWaveActionPlan : कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IASFactoryVillage
IASFactoryVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?
उत्तर प्रदेश February 19, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी
देहरादून February 19, 2026
LakhpatiDidi
LakhpatiDidi : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास की समीक्षा
Uncategorized February 19, 2026
OperationCrackDown
OperationCrackDown : बाहरी पर Operation Crack Down कसेगा शिकंजा – डीजीपी
उत्तराखण्ड February 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?