By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MassGitaChanting : सामूहिक गीता पाठ, उमड़ी लाखों की भीड़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > MassGitaChanting : सामूहिक गीता पाठ, उमड़ी लाखों की भीड़
पश्चिम बंगाल

MassGitaChanting : सामूहिक गीता पाठ, उमड़ी लाखों की भीड़

सुबह से ही ब्रिगेड मैदान में भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया.

admin
Last updated: 2025/12/08 at 11:09 AM
admin
Share
4 Min Read
MassGitaChanting
MassGitaChanting सामूहिक गीता पाठ, उमड़ी लाखों की भीड़
SHARE
Highlights
  • पूरा मैदान शंख, उलू और ढाक-ढोल की ध्वनियों से गूंज उठा। सनातन परंपरा से जुड़े हजारों साधु-संतों ने ढाक, खोल और झांझ की ताल पर नृत्य करते हुए माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया.
  • वेद पाठ की शुरुआत के बाद लाखों लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया.
  • राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंच से श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद को याद करते हुए कहा कि गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं.

MassGitaChanting : सामूहिक गीता पाठ, उमड़ी लाखों की भीड़ :-  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम की साक्षी बनी, जब सनातन संस्कृति संसद के तत्वावधान में ब्रिगेड मैदान पर विशाल सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा गीता पाठ रहा, जिसमें लाखों साधु-संत, भक्त और सामाजिक – धार्मिक संगठनों के लोग जुटे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा, राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
सुबह से ही ब्रिगेड मैदान में भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, पूरा मैदान शंख, उलू और ढाक-ढोल की ध्वनियों से गूंज उठा। सनातन परंपरा से जुड़े हजारों साधु-संतों ने ढाक, खोल और झांझ की ताल पर नृत्य करते हुए माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया। वेद पाठ की शुरुआत के बाद लाखों लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया, जिसे आयोजन का मुख्य आकर्षण माना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानानंदजी महाराज ने की।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंच से श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद को याद करते हुए कहा कि गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के संघर्षों में सही मार्ग दिखाने वाली ज्ञान-सरिता है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज तेज करने की अपील की और कहा कि जैसे अर्जुन को श्रीकृष्ण ने कर्तव्य का बोध कराया था, वैसे ही आज बंगाल भी अपने कर्तव्य के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि युवा पीढ़ी आत्मिक ज्ञान की ओर लौट रही है। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि गीता पाठ को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं, लेकिन बंगाल में “मतदाता ध्रुवीकरण” की कोशिशें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटों को एकजुट करने और हिंदू वोटों को बांटने की रणनीति के बीच धार्मिक कार्यक्रमों को भी गलत तरीके से देखा जा रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

कार्तिक महाराज, जो आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह आध्यात्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच लाख लोगों द्वारा एक साथ गीता पाठ करवाना बंगाल की आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उनके अनुसार, “गीता पूरे देश के 140 करोड़ लोगों की सांस्कृतिक धरोहर है, न कि सिर्फ हिंदुओं की।” हालांकि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद जैसी’ मस्जिद की नींव रखी गई, जिससे राज्य की राजनीति पहले से ही गरमाई हुई है। 2026 विधानसभा चुनाव में डेढ़ साल से कम समय बचा है, इसलिए इस विशाल आयोजन के राजनीतिक संदेश को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

TAGGED: #BJPLeaders, #khojinaradbreakingnews, #ReligiousHarmony, #SanatanCulture, #SpiritualGathering, #SpiritualIndiaNews, BageshwarDham, BhagavadGitaRecitation, BrigadeGround, CVAnandaBose, DhirendraShastri, GeetaMahotsav, khojinarad, KolkataEvent, MassGitaChanting, SadhviRitambhara, WestBengalNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 8, 2025 December 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarPradeshNews UttarPradeshNews : होटल यौन कांड – आरोपी डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त
Next Article RailwayRulesIndia RailwayRulesIndia : भारी भीड़ की वजह से ट्रेन छूटने पर क्या करें ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?