By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: पटना जेपी सेतु से गंगा पथ होते हुए 10 मिनट में पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > पटना जेपी सेतु से गंगा पथ होते हुए 10 मिनट में पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

पटना जेपी सेतु से गंगा पथ होते हुए 10 मिनट में पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे लोकार्पण

admin
Last updated: 2022/06/24 at 5:07 AM
admin
Share
4 Min Read
मरीज ही कर सकेंगे पीएमसीएच में प्रवेश
मरीज ही कर सकेंगे पीएमसीएच में प्रवेश
SHARE

पटना. जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे. इसके उद्घाटन को लेकर गंगा पथ पर छह जगहों पर गेट बना कर सजाया गया है. दीघा रोटरी के पास स्टेज बनाया गया है. यहीं पर उद्घाटन कार्यक्रम होगा. गंगा पथ के चालू हो जाने के बाद अब एम्स से 20 मिनट और जेपी सेतु से 10 मिनट में पीएमसीएच पहुंच सकते हैं. एम्स से दीघा की दूरी 20 किलोमीटर है. जेपी सेतु से पीएमसीएच तक की दूरी 7.5 किलोमीटर है. पीएमसीएच तक गंगा पथ बांध के ऊपर बनाया गया है. इससे आगे पीएमसीएच तक एक किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड है. चार लेन वाले गंगा पथ पर शहर की आेर वाले दो लेन से ही पीएमसीएच तक आना-जाना होगा. हालांकि, इस लेन का इस्तेमाल सिर्फ मरीज और उनके परिजन ही कर सकते हैं. आम लोग एएन सिन्हा इस्टिट्यूट तक ही जा सकते हैं.

Contents
मरीज ही कर सकेंगे पीएमसीएच में प्रवेशसीएम आज करेंगे लोकार्पणसरुक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

मरीज ही कर सकेंगे पीएमसीएच में प्रवेश

गंगा पथ से शहर की ओर आने के लिए फिलहाल दो कनेक्टिविटी है. पहली कनेक्टिविटी से अटल पथ जुड़ता है, जबकि दूसरी कनेक्टिविटी एएन सिन्हा संस्थान के पास है. गंगा पथ के साथ ही दोनों कनेक्टिविटी का भी उद्घाटन होगा. जेपी सेतु की ओर से गंगा पथ होकर आनेवाले लोग एएन सिन्हा संस्थान के बगल से होते हुए गांधी मैदान की ओर जा सकेंगे. अटल पथ की कनेक्टिविटी शुरू होने से आर ब्लॉक जाने में अब सहूलियत होगी. गंगा पथ से एक कनेक्टिविटी एलसीटी घाट के पास भी है, लेकिन यह अगले दो माह में बन कर तैयार होगी. अगला कनेक्टिविटी कृष्णा घाट पर बनेगा. गंगा पथ पर पहला टोल प्लाजा राजापुर पुल के पास होगा.

सीएम आज करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम एक साथ तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये तीनों परियोजनाएं राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाएंगे. मुख्यमंत्री पहले अटल पथ फेज-2 (दीघा से जेपी गंगा पथ तक), जेपी गंगा पथ के पहले चरण और फिर मीठापुर आरओबी का लोकार्पण करेंगे. पटना से बाहर आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी. पहले चरण में जेपी गंगा पथ दीघा से एएन सिन्हा संस्थान के पास अशोक राजपथ और पीएमसीएच से जुड़ेगा.

सरुक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ ही जिला पुलिस की टीम गंगा पथ के कई प्वाइंट पर तैनात किये जायेंगे. गश्ती की अलग से व्यवस्था की जायेगी. साथ ही संबंधित थानों भी हमेशा नजर रखनी होगी. पुलिस की तैनाती हो जाने से लोग गंगा पथ पर बेफिक्र होकर आ-जा सकेंगे. जगह-जगह पर चेक पोस्ट भी बनाये जायेंगे.

आज से बिहार विधानमंडल का सत्र, होंगी पांच बैठकें, CM नीतीश कुमार ने कहा- विधायक तार्किक तरीके से रखें बात
शाम पौने पांच बजे मीठापुर आरओबी का होगा उद्घाटन मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे करीब 3831 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जेपी गंगा पथ के पहले फेज और करीब 69.55 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल पथ फेज-2 का लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम जेपी गंगापथ गोलंबर के पास होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम करीब पौने पांच बजे करीब 23 करोड़ रुपये से बने मीठापुर आरओबी के मीठापुर लेग का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे.

You Might Also Like

MeerutCrimeNews : नीला ड्रम हत्याकांड , मुस्कान और साहिल को फांसी

UPBoard2027 : यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित , जानिए शेड्यूल

RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत

TejPratapYadav : तेज प्रताप यादव  पेंटहाउस में लगाएंगे अपना ‘दरबार’

RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 24, 2022 June 24, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी दिल्ली पहुंचीं राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी Droupadi Murmu, आज करेंगी नामांकन, यहां समझें पूरा गणित
Next Article दुष्कर्म के मामले में नहीं किया Bareilly News : दुष्कर्म के मामले में नहीं किया समझौता तो उतार दिया मौत के घाट, बेटों ने भागकर बचाई जान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BuksaJanajati
BuksaJanajati : बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं का फायदा
उत्तराखण्ड October 17, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
DahejFreeIndia
DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
UPSC2026
UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम
राज्य October 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?