South Indian Movies : “साउथ की सबसे महंगी फिल्म कौन सी? :- दोस्तों, एक समय था जब फिल्मों की सफलता सिर्फ कहानी, स्टारपावर और माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करती थी लेकिन आज… फिल्मों का बजट ही लोगों की पहली चर्चा बन चुका है।
चाहे नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 4000 करोड़ की ‘रामायण’ हो… या एस.एस. राजामौली की 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’, फिल्में अब करोड़ों में नहीं, अरबों में तौली जा रही हैं!
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Mega Films : 2026-27 में आने वाली 7 MEGA फिल्में
लेकिन क्या आप जानते हैं? साउथ की अब तक की सबसे महंगी फिल्म न ‘पुष्पा 2’ है, न ‘बाहुबली 2’ और न ही ‘RRR’ तो आखिर कौन सी फिल्म है जिसने सबको पीछे छोड़ दिया?
चलिए जानते हैं…
साउथ की सबसे महंगी फिल्म
जब हम सबसे महंगी फिल्मों के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में तुरंत आती हैं — बाहुबली 2, पुष्पा 2, RRR और KGF लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि… साउथ की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ है। हाँ, नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ये साइ-फाई एक्शन फिल्म… 600 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनाई गई थी!
और सबसे खास बात — दुनियाभर में इसने 1042 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की… और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
‘Kalki 2898 AD’ की धमाकेदार स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट ही इसे मेगा-बजट बनाने की वजह थी—
प्रभास — लीड रोल में
दीपिका पादुकोण — दमदार फीमेल लीड
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Dhurandhar Trailer : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर OUT!
अमिताभ बच्चन — अश्वत्थामा के आइकॉनिक किरदार में
कमल हासन — नेगेटिव शेड में
इतने बड़े स्टार्स एक साथ… ये अपने आप में रिकॉर्ड है।
पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का बजट कितना?
चलिये अब तुलना करते हैं— Pushpa 2: 400–500 करोड़ बजट
कमाई — 1742 करोड़
Baahubali 2: 250 करोड़ बजट
कमाई — 1788 करोड़
यानी कमाई के मामले में भले ये फिल्में टॉप पर हों… लेकिन बजट में कल्कि 2898 AD सबसे आगे है।
क्यों बना Kalki सबसे महंगी फिल्म?
हाई लेवल VFX
फ्यूचरिस्टिक वर्ल्ड
ऑल-स्टार कास्ट
ग्लोबल अपील
इन सबके कारण Kalki ने ‘सबसे महंगी फिल्म’ का ताज अपने नाम कर लिया।
दोस्तों, आगे आने वाली ‘रामायण’, ‘वाराणसी’, ‘किंग’, ‘ड्रैगन’ जैसी मेगा फिल्में… शायद Kalki का रिकॉर्ड तोड़ दें। लेकिन फिलहाल, साउथ की सबसे महंगी फिल्म = KALKI 2898 AD ही है।
अगर ऐसे ही बॉलीवुड और साउथ की छुपी हुई कहानियां जानना पसंद है… तो वीडियो को LIKE और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें!

