Uttarakhand Silver Jubilee Celebration : रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल ! :- उत्तराखंड की 25वीं राज्य स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित होने वाला रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे और समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं, जिसमें उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास गाथा पेश की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के साथ गहरा जुड़ाव है और वे पहले भी कह चुके हैं कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है।” राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर मोदी और राष्ट्रपति की उपस्थिति से महोत्सव को और भी ऐतिहासिक बनाने की उम्मीद है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
उच्च पदस्थ सूत्रों ने खोजी नारद को बताया कि इस संबंध में सहमति बन चुकी है, और अंतिम अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है। यह महोत्सव उत्तराखंड के लिए गौरव और उत्सव का अवसर साबित होगा।

