By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CharDhamYatra2026 : केदारनाथ में भयंकर भीड़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > CharDhamYatra2026 : केदारनाथ में भयंकर भीड़
रुद्रप्रयाग

CharDhamYatra2026 : केदारनाथ में भयंकर भीड़

यमुनोत्री धाम में 13 मई को 13,315 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई.

admin
Last updated: 2026/05/14 at 11:02 AM
admin
Share
3 Min Read
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : केदारनाथ में भयंकर भीड़
SHARE
Highlights
  • जिसमें 6,952 पुरुष, 6,029 महिला और 334 बच्चे शामिल रहे.
  • केदारनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है.
  • बदरीनाथ धाम में 13 मई को 21,260 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए.

CharDhamYatra2026केदारनाथ में भयंकर भीड़ :- विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है. आस्था और पुण्य की आस लिए देश भर से 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, 13 मई की बात करें तो 80,405 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए. जबकि, केदारनाथ धाम में 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने अपना-अपना अनुभव साझा किया है. श्रद्धालु ने बताया कि यात्रा को लेकर उन्हें पहले कुछ भ्रामक जानकारियों के कारण आशंका थी, लेकिन धाम पहुंचने पर सभी व्यवस्थाएं उम्मीद से कहीं बेहतर मिलीं. पैदल मार्ग पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध है और सफाई व्यवस्था भी सराहनीय है।

यमुनोत्री धाम में 13 मई को 13,315 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई. जिसमें 6,952 पुरुष, 6,029 महिला और 334 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 2,07,390 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं. गंगोत्री धाम में 13 मई को 13,403 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए. जिसमें 7,092 पुरुष, 6,087 महिला और 224 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 20,5425 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 4,12,815 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं।

केदारनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है. चारधाम यात्रा में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है. रोजाना 20 से 25 हजार के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है.केदारनाथ धाम में 13 मई को 32,427 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे. जिसमें 16,293 पुरुष, 15,907 महिला और 224 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से अभी तक 5,23,582 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे बाबा केदार के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में 13 मई को 21,260 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 13,445 पुरुष, 6,738 महिला और 1,077 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक बदरीनाथ धाम में 3,24,081 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

वहीं, अभी तक चारों धाम में 12,60,478 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.बीते चार सालों 2022 से 2025 तक के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं. इनमें साल 2022 में 15,64,248, साल 2023 में 19,58,863, साल 2024 में 16,53,581 और साल 2025 में 17,68,795 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

You Might Also Like

ViralVideoControversy : CM पर अकाल तख्त का बड़ा एक्शन! वायरल वीडियो पर छिड़ा संग्राम, CM बोले- वीडियो में मैं नहीं

VastuShastraTips : शाम के समय दरवाजे पर बैठना अशुभ क्यों ?

MaaDhumavati : कौन हैं धूमावती माता ? इस साल मनाई जाएगी जयंती

AamirKhanProductions : आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे

WhatsAppWebUpdate : WhatsApp Web पर आया ‘ब्रह्मास्त्र’ फीचर

TAGGED: #BabaKedarDarshan, #CharDhamStats, #DevbhoomiUttarakhand, #khojinaradbreakingnews, #PilgrimRush, 13LakhPilgrims, badrinathdham, ChardhamYatra2026, HeliYatra, KedarJansailab, KedarnathBheed, khojinarad, NayaRecord, PilgrimageBoom, RecordCrowd, YamunotriGangotri, YatraVyavastha

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 14, 2026 May 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UPStormDisaster UPStormDisaster ; आंधी तूफान ने मचाई तबाही !
Next Article PainkillerDanger PainkillerDanger : सावधान! उत्तराखंड में बुजुर्ग के पेट में हुआ छेद

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ViralVideoControversy
ViralVideoControversy : CM पर अकाल तख्त का बड़ा एक्शन! वायरल वीडियो पर छिड़ा संग्राम, CM बोले- वीडियो में मैं नहीं
पंजाब June 17, 2026
VastuShastraTips
VastuShastraTips : शाम के समय दरवाजे पर बैठना अशुभ क्यों ?
धार्मिक June 17, 2026
MaaDhumavati
MaaDhumavati : कौन हैं धूमावती माता ? इस साल मनाई जाएगी जयंती
खोजी नारद कहिंन June 17, 2026
AamirKhanProductions
AamirKhanProductions : आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे
महाराष्ट्र June 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?