पंकज धीर नहीं रहे | ‘महाभारत’ के कर्ण का अंतिम प्रणाम :- आज टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर दर्शक का दिल तोड़ दिया है, मशहूर अभिनेता पंकज धीर, जिन्हें बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के अमर किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी — अब हमारे बीच नहीं रहे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- थके नहीं योद्धा! टीम इंडिया का पागलपन भरा क्रिकेट शेड्यूल | विराट की वापसी
15 अक्टूबर, बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे, पंकज धीर ने अंतिम सांस ली, उनकी उम्र मात्र 68 वर्ष थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे।
पहले उन्होंने इस बीमारी को मात दी, लेकिन कुछ महीनों पहले कैंसर ने दोबारा हमला किया।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक बड़ी सर्जरी भी की गई, लेकिन अफसोस… डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके. उनकी इस जंग ने न केवल परिवार, बल्कि पूरी इंडस्ट्री और फैंस को झकझोर कर रख दिया है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- डॉ. आंबेडकर पर विवाद | SC-ST बनाम सवर्ण आंदोलन की चुनौती
पंकज धीर ने महाभारत में ‘कर्ण’ का जो किरदार निभाया, वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. उनकी आवाज, उनका तेज, और उनका अभिनय — इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें कर्ण के रूप में ही पहचानने लगे।
कर्ण जैसे जटिल किरदार को उन्होंने गहराई और गरिमा के साथ निभाया — जो हर कलाकार के लिए प्रेरणा है।
उनकी मृत्यु की खबर सबसे पहले ‘महाभारत’ में अर्जुन का रोल निभाने वाले फिरोज खान ने साझा की, वहीं उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने भी इस खबर की पुष्टि की. सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पंकज धीर भले ही आज इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनका अद्भुत योगदान, उनका संघर्ष और उनका कला के प्रति समर्पण, हमेशा याद रखा जाएगा।
टीवी स्क्रीन पर निभाया गया उनका ‘कर्ण’, हमेशा अमर रहेगा।

