करवा चौथ 2025: बॉलीवुड हसीनाओं की मेहंदी ने मचाया धमाल :- करवा चौथ का त्योहार आते ही बॉलीवुड गलियों में प्यार, रंग और रिवाजों की रौनक छा जाती है, 10 अक्टूबर को देशभर की महिलाओं ने जहां व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी, वहीं बी-टाउन की हसीनाओं ने भी इस मौके को बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।
सबसे पहले बात करते हैं कृति खरबंदा की, जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं, उन्होंने हथेलियों पर बेहद मिनिमल और एलीगेंट मेहंदी डिजाइन बनवाया, और हाथ के पीछे खास पैटर्न से फैंस का ध्यान खींच लिया, उनका सिंपल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शिल्पा शेट्टी ने हमेशा की तरह इस बार भी ट्रेंड सेट किया, उन्होंने हाथों में कमल के फूल की डिजाइन वाली मेहंदी लगाई और अपनी सरगी की थाली भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।
उनकी हर झलक में परंपरा और ग्लैमर का खूबसूरत मेल देखने को मिला।
प्रियंका चोपड़ा ने इस बार करवा चौथ से एक दिन पहले मेहंदी रचाई, हथेली के बीचों-बीच निक जोनस का नाम लिखा और उनकी बेटी मालती मैरी ने भी मम्मी के साथ मेहंदी लगाई।
दोनों की तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- 8 दिन में कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया रिकॉर्ड | तोड़ी ‘सैयारा’ की कमाई
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी पहली बार करवा चौथ मनाते हुए पिया के नाम की खूबसूरत मेहंदी सजाई, खास बात ये रही कि उनके पार्टनर रॉकी जायसवाल ने भी अपनी हथेली पर “हिना” का नाम #Hina के साथ लिखवाया — जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी हाथों पर शाहिद के नाम की मेहंदी रचाई, और इंस्टा स्टोरी पर अपनी झलक साझा की।
वहीं ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या ने मां बनने के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया और प्यारी सी मेहंदी के साथ तस्वीर शेयर की।
इन सभी एक्ट्रेसेस ने एक बार फिर साबित किया कि जब बात प्यार, परंपरा और स्टाइल की हो — तो बॉलीवुड की हसीनाएं सबसे आगे होती हैं।
करवा चौथ का ये खूबसूरत पर्व उनके दिल से जुड़े जज़्बात और रिश्तों की गहराई को भी बयां करता है।

