By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार
उत्तराखण्ड

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार

मेडिकल स्टोरों से पेडियाट्रिक कफ सीरप जब्त.

admin
Last updated: 2025/10/08 at 6:28 AM
admin
Share
4 Min Read
Dhami government takes strict action against banned cough syrup for children
बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार
SHARE
Highlights
  • शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण.
  • देहरादून क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान.
  • सरकार की प्रतिबद्धता, जनस्वास्थ्य सर्वोपरि- पुष्कर सिंह धामी

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार :- केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाघ सरंक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं।

Contents
देहरादून क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियाननियमों के पालन को लेकर विभाग सख्तसरकार की प्रतिबद्धता, जनस्वास्थ्य सर्वोपरि- पुष्कर सिंह धामीलापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं- डॉ. धन सिंह रावत

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

इसी क्रम में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जहां से पेडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने जब्त कर परीक्षण के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों में यह सघन अभियान लगातार सभी जनपदों में जारी है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मेडिकल स्टोर या अस्पताल में प्रतिबंधित, असुरक्षित या बिना अनुमति वाली औषधियाँ न बेची जाएं और बच्चों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाया जाए।

देहरादून क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार से प्राप्त आदेशों तथा अपर आयुक्त एफडीए व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी के दिशा-निर्देशों के अनुसार औषधि विभाग की टीम ने आज देहरादून क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोरों एवं शिशु रोग (Paediatric) अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

अपर आयुक्त एफडीए व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में Dextromethorphan Hydrobromide, Chlorpheniramine Maleate एवं Phenylephrine Hydrochloride युक्त पेडियाट्रिक कफ सीरप्स का भंडारण पाया गया। इन औषधियों को नियमानुसार सीज़ (जब्त) करने की कार्यवाही की गई। साथ ही, कुल 06 पेडियाट्रिक कफ सीरप्स के नमूने फॉर्म-17 में परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए हैं। नमूने अब राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे, जहाँ उनकी गुणवत्ता और वैधता का परीक्षण किया जाएगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

नियमों के पालन को लेकर विभाग सख्त

अपर आयुक्त एफडीए व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर Coldrif, Respifresh TR, Relife कफ सीरप उपलब्ध नहीं थी। विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश में केवल अनुमोदित, सुरक्षित और चिकित्सकीय रूप से स्वीकृत औषधियाँ ही उपलब्ध हों। विभाग ने सभी औषधि विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्टोर पर बिना अनुमति या प्रतिबंधित औषधियाँ पाई जाती हैं, तो उनके विरुद्ध खाद्य, औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा संबंधित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की प्रतिबद्धता, जनस्वास्थ्य सर्वोपरि- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित औषधियाँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि औषधि विक्रेताओं और अस्पतालों में नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग प्रक्रिया को और तेज किया जाए।

लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि औषधि विभाग का यह अभियान जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक कदम है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या बिना लेबल औषधि की जानकारी निकटतम औषधि निरीक्षक या विभागीय हेल्पलाइन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

TAGGED: #BanOnDrugs, #ChildSafety, #CoughMedicine, #CoughSyrupAlert, #CoughSyrupBan, #DhamiAction, #DhamiGovernment, #DhamiNews, #DrRajeshKumar, #DrugBan, #DrugControl, #DrugRegulation, #DrugSafety, #GovernmentAction, #GovernmentOrder, #HealthAlert, #HealthAwareness, #HealthCampaign, #HealthcareReform, #HealthCrisis, #HealthDepartment, #HealthMatters, #HealthPolicy, #HealthProtection, #HealthRules, #HealthSafety, #HealthSecurity, #HealthStandards, #HealthUpdate, #IllegalMedicines, #KidsHealth, #MedicalAlert, #MedicalRegulations, #MedicalSafety, #MedicineBan, #narendra modi, #PharmaControl, #PharmacyBan, #PharmaNews, #ProtectChildren, #PublicHealth, #SafeForKids, #StateHealth, #StrictGovernment, #UttarakhandAlert, #UttarakhandGovernment, #UttarakhandUpdate, breakingnews, ChildHealth, dehradun, dr dhan singh rawat, khoji narad, khoji narad breaking news, PublicSafety, pushkar singh dhami, StrictAction, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 8, 2025 October 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bureau of Indian Standards celebrated “Standards Festival” in Rudrapur भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”
Next Article Bilaspur bus accident: Bus hit by landslide, 16 killed बिलासपुर बस हादसा: लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, 16 की दर्दनाक मौत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?