By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग
उत्तराखण्ड

खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
4 Min Read
खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग
खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग
SHARE

खुर्पाताल झील क्यों बदलती है अपना रंग :- उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक नैनीताल से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल खुर्पाताल ( Khurpatal Lake) है। समुद्र तल से 1,635 मीटर की ऊंचाई पर खुर्पाताल ऊंचे पाइन और पुराने देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां से पहाड़ों के भव्य सौन्दर्य का दीदार होता है। खुर्पाताल अपनी खुशनुमा जलवायु और मनमोहक झील के कारण पर्यटकों के बीच जाना जाता है। इसके अलावा सीढ़ीदार खेत भी खुर्पाताल के मुख्य आकर्षण में से एक हैं। खुर्पाताल की आकृति घोड़े के खुर (तलवे) के सामान दिखती है, यही कारण है कि इस जगह का नाम खुर्पाताल पड़ा।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
खुर्पाताल, नैनीताल से कालांढूगी रोड पर बसा एक गांव है। यहां मौजूद झील को खुर्पाताल झील के नाम से जाना जाता है। लगभग आधा किलोमीटर व्यास वाली यह झील चारों ओर से पहाड़ियों से घिरी है। खुर्पाताल झील को रहस्मयी झील भी कहा जाता हैं, क्योंकि इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। इसका पानी कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील के अंदर लगभग 40 प्रकार के शैवालों की प्रजातियां है। जब शैवाल के बीज बनते है, तो झील रंग बदलती है। इस झील का पानी साफ और गर्म होता है। इसलिए इसे गर्म पानी वाली झील भी कहा जाता है। खास बात है कि सर्दियों के मौसम में भी इस झील का पानी हल्का गुनगुना होता है।

खुर्पाताल झील में बोटिंग और टूरिस्ट एक्टिविटी नहीं होती है, लेकिन मछली पकड़ने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस झील में भारी तादाद में मछलियां पाई जाती है, यहीं कारण है कि इस झील को मछुआरों का स्वर्ग भी कहा जाता है। पहाड़ियों और पेड़ों से घिरी यह झील बहुत ही मनमोहक नजर आती है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। खुर्पाताल झील से थोड़ी दूर ऊपर मनसा देवी मंदिर है। 19वीं शताब्दी तक खुर्पाताल अपने लौह औजारों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। ब्रिटिशकाल में यह स्थल ब्रिटिश अधिकारियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हुआ करता था। खुर्पाताल के आसपास नैनीताल, भीमताल, पंगोट, किलबरी , रानीखेत और मुकतेश्वर जैसे प्रसिद्द पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं।

कैसे पहुंचें

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नैनीताल से खुर्पाताल पहुंचने के लिए पर्यटक बस या निजी वाहन की मदद ले सकते हैं। नैनीताल से निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर नैनीताल से 71 किलोमीटर दूर है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
यहां से दिल्ली के लिए उड़ानें मिलती हैं। पंतनगर हवाई अड्डे से टैक्सी या बस से नैनीताल या खुर्पाताल तक पहुंचा जा सकता है। यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम 35 किलोमीटर की दूरी पर है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 87 से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर और बरेली से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।

You Might Also Like

TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा

UttarakhandDebt1LakhCrore : बजट दिशाहीन, निराशाजनक और जमीनी सच्चाइयों से कटा हुआ : यशपाल आर्य

UttarakhandWomenCommission : महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

ViksitUttarakhand : विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा का दस्तावेज” है बजट- धामी

TAGGED: #BeautifulDestinations, #BeautifulLakes, #CharmingViews, #ColorChangingLake, #ColorfulNature, #ColorOfNature, #EcoTravel, #HiddenGem, #HiddenParadise, #IndiaTourism, #KhurpatalLake, #LakeLovers, #LakeMystery, #LakeView, #MagicalLake, #MagicalViews, #MountainLake, #MountainVibes, #MysteryLake, #MysticLake, #NaturalBeauty, #NatureHealing, #NatureMystery, #NatureObsessed, #NaturePhotography, #OffbeatTravel, #PeacefulNature, #PeacefulPlaces, #Picturesque, #ScenicViews, #SecretDestinations, #SereneLake, #TravelAddict, #TravelBucketList, #TravelInspiration, #TravelVibes, #TravelWithNature, #UnseenIndia, #UntouchedNature, #WondersOfIndia, dehradun, EcoTourism, ExploreUttarakhand, HillStationVibes, IncredibleIndia, khoji narad, khoji narad breaking news, NatureLovers, TravelGoals, TravelIndia, uttarakhand, UttarakhandDiaries, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 August 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भर हुई महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भर हुई महिलाएं
Next Article सोनू सूद लॉन्च करेंगे स्टार प्लस का नया शो 'संपूर्णा' सोनू सूद लॉन्च करेंगे स्टार प्लस का नया शो ‘संपूर्णा’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandBudget2026
UttarakhandBudget2026-27 : 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास का रोडमैप या उम्मीदों से कम?
वीडियो March 10, 2026
MahadevShivlingStory
MahadevShivlingStory : भारत के 6 सबसे बड़े शिवलिंगों की कहानी
Uncategorized March 10, 2026
TOURISMBOOST
TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
उत्तराखण्ड March 10, 2026
DoonPoliceAction
DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा
खोजी नारद कहिंन March 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?