35 लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाया :- ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज की लालच ने एक और बेटी की जान ले ली, पति और ससुरालवालों ने 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया, यह घटना न सिर्फ इलाके को, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख देने वाली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि निक्की के पति विपिन भाटी ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी, एक महीने पहले ही वह दिल्ली की दुकान से थिनर खरीदकर लाया था, अक्सर निक्की के साथ मारपीट करने वाला विपिन, घर का खर्चा तक नहीं उठाता था, निक्की ने घर चलाने के लिए अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया, लेकिन आरोपी पति ने उसी बहाने से थिनर खरीदकर उसकी जान ले ली, मृतका की बहन कंचन का आरोप है कि घटना से कुछ ही देर पहले दोनों में झगडा हुआ था।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- कोकिलाबेन अंबानी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
उसने वीडियो भी बनाई, इसके बाद अचानक ऊपर से मार दो, खत्म कर दो जैसी आवाजें आने लगीं, जब वह दौडी तो निक्की आग की लपटों में घिरी सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, दर्द से तडपती निक्की अपने पति और सास से जिंदगी की भीख मांग रही थी, बाहर आते ही वह जलती हुई गिर पडी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गांव वालों के मुताबिक, विपिन आवारा किस्म का था। न कोई काम करता, न जिम्मेदारी उठाता, रात को डिस्को जाता, जुए में पैसे उडाता और निक्की की कमाई भी अपनी अय्याशी पर खर्च करता, परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि विपिन का एक लडकी से प्रेम प्रसंग था, पिछले साल निक्की ने उसे रंगे हाथ पकड लिया था, लेकिन उस समय मामला दबा दिया गया, इस घटना के बाद मृतका के मायके रूपबास गांव में मातम पसरा हुआ है, सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है, निक्की की मां मंजू सदमे में हैं और बार- बार बेहोश हो रही हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Asia Cup 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान?
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पडा, वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और दहेज के लोभियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, दहेज जैसी कुप्रथा ने एक बार फिर समाज को आईना दिखाया है, एक बेटी, जिसने अपने परिवार को संभालने के लिए खुद मेहनत की, वही अपनी ही शादी के बंधन में मौत का शिकार हो गई, अब देखना होगा कि कानून इस जघन्य अपराध पर कितनी सख्ती दिखाता है और निक्की को न्याय कब तक मिल पाता है।

