By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: IndiraGandhiPunyatithi : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कॉंग्रेस की श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > IndiraGandhiPunyatithi : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कॉंग्रेस की श्रद्धांजलि
देहरादून

IndiraGandhiPunyatithi : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कॉंग्रेस की श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने.

admin
Last updated: 2026/10/31 at 1:45 PM
admin
Share
3 Min Read
IndiraGandhiPunyatithi
IndiraGandhiPunyatithi : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कॉंग्रेस की श्रद्धांजलि
SHARE
Highlights
  • इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के निर्माण.
  • प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इन दोनों महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कुछ कहना.
  • आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं.

IndiraGandhiPunyatithi :  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कॉंग्रेस की श्रद्धांजलि :-  पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के निर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाई। वहीं सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इन दोनों महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। उनका योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व इतिहास में भी उनका विशिष्ट स्थान है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और अदम्य इच्छाशक्ति से देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष सुजाता पॉल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक सिंह,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, सुरेंद्र रांगड़, ललित बद्री, रितेश जोशी, यशपाल चौहान, रघुबीर बिष्ट, डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेंद्र बिष्ट, संदीप पांडे, हरिकिशन भट्ट, सूरज क्षेत्री, अभिनव थापर, सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ChhathPuja2026 : खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर क्यों परोसते है ?

AirPollution : क्या है प्री-डायबिटीज और इसका खतरा ?

UttarakhandSSR : उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत

AnshulSinghDM : अल्मोड़ा के स्कूलों को स्मार्ट बना रहे डीएम अंशुल सिंह

PravasiUttarakhandi : देर शाम मुख्यमंत्री के घर सजी प्रवासी उत्तराखंडियों की महफ़िल  

TAGGED: #CongressNews, #ganeshgodiyal, #IndiraGandhi, #NationalUnity, #PoliticalNews, #PritamSingh, CongressTribute, dehradunnews, IndiraGandhiNews, IndiraGandhiPunyatithi, IronManOfIndia, khojinarad, SardarPatelJayanti, SardarVallabhbhaiPatel, uttarakhandcongress, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JainiCase JainiCase : जैनी कांड पर खामोश क्यों हैं कांग्रेस – भाजपा
Next Article UttarakhandPolice UttarakhandPolice : मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChhathPuja2026
ChhathPuja2026 : खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर क्यों परोसते है ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 14, 2026
AirPollution
AirPollution : क्या है प्री-डायबिटीज और इसका खतरा ?
खोजी नारद कहिंन November 14, 2026
UttarakhandSSR
UttarakhandSSR : उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत
Uncategorized November 14, 2026
AnshulSinghDM
AnshulSinghDM : अल्मोड़ा के स्कूलों को स्मार्ट बना रहे डीएम अंशुल सिंह
उत्तराखण्ड November 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?