Surveen Chawla की कहानी सुन कांप उठे लोग :- एक्ट्रेस सुरवीन चावला हाल ही में अपनी नई वेब सीरीज अंधेरा के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा किस्सा साझा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। सुरवीन ने बताया कि कुछ महीने पहले वह अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बाली गई थीं। वहां उनके साथ ऐसा अनुभव हुआ जिसे वह आज तक भूल नहीं पाई हैं। सुरवीन ने बताया कि उन्होंने ट्रिप के लिए दो विला बुक किए थे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में : – जायसवाल टीम से बाहर, अश्विन का गुस्सा फूटा
एक विला में सभी बच्चे और यंग लोग रुके थे जबकि दूसरे विला में परिवार के बड़े लोग ठहरे थे। उसी दौरान रात में उन्होंने दो स्थानीय बैलरीन लड़कियों को पारंपरिक कपड़ों में पूजा करते हुए देखा। यह दृश्य इतना खूबसूरत था कि उनके जीजू ने तुरंत दोनों लड़कियों की तस्वीर खींच ली।
शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसके बाद घटनाओं ने अजीब मोड़ ले लिया।अगले दिन से ही परिवार के सदस्यों के साथ अनहोनी होने लगी। किसी को अचानक चोट लग गई, किसी को एलर्जी हो गई और उनकी ताईजी तालाब में गिर गईं। कई लोग बीमार पड़ गए, यहां तक कि डॉक्टर को बुलाना पड़ा। धीरे-धीरे सभी को लगने लगा कि इस विला में कुछ तो गड़बड़ है। लेकिन सबसे डरावनी घटना आखिरी रात हुई।
सुरवीन ने बताया कि उनके जीजू जब ट्रिप की तस्वीरें देख रहे थे तो उन्होंने पाया कि वो फोटो, जिसमें दोनों बैलरीन लड़कियां थीं, पूरी तरह गायब हो चुकी थी। उस तस्वीर में लड़कियों की जगह केवल ड्रैकुला जैसे दो दांत दिखाई दे रहे थे। इस नजारे को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे परिवार में दहशत फैल गई।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में : – श्रेयस अय्यर: आलोचकों को जवाब
सुरवीन ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि उनके साथ ऐसा वास्तविक जीवन में हुआ। उन्होंने माना कि यह पल उनके परिवार के लिए किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। शायद यही वजह है कि उनकी नई सीरीज अंधेरा में दिखाया गया डर कहीं न कहीं उनके इस रियल एक्सपीरियंस से भी जुड़ा हुआ महसूस होता है।

