By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर – धामी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर – धामी

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखण्ड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल रहा.

admin
Last updated: 2025/08/12 at 6:34 AM
admin
Share
5 Min Read
उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर
उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर
SHARE
Highlights
  • प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य.
  •  300 से अधिक ’’आयुष्मान आरोग्य केंद्रों’’ का संचालन.
  • आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली है.

उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान मील का पत्थर :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक -एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखण्ड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल रहा। साथ ही, अब हम उस ऐतिहासिक आयोजन की स्मृतियों और उपलब्धियों को संजोने के लिए प्रोसिडिंग का विमोचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मात्र एक दस्तावेज नहीं बल्कि ज्ञान, अनुभव और गहन विचार-विमर्श का सार तत्व है, जो आने वाले वर्षों में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान, नीति-निर्माण और जन स्वास्थ्य की दिशा तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Contents
आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली हैप्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य 300 से अधिक ’’आयुष्मान आरोग्य केंद्रों’’ का संचालन

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

 

आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और एक्सपो मार्ट के आयोजन के माध्यम से हम न केवल भारत में, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में यह संदेश देने में सफल रहे कि आयुर्वेद द्वारा किस प्रकार उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही हम विश्व को अपनी सनातन हिंदू संस्कृति द्वारा बताए गए “सर्वे सन्तु निरामयाः के संदेश को व्यापक रूप से पहुंचाने में भी सफल रहे।मुख्यमंत्री ने विज्ञान भारती के “विज्ञान विद्यार्थी मंथन” की सराहना करते हुए कहा कि ये न केवल हमारे युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, अनुसंधान की प्रवृत्ति और नवाचार की क्षमता को विकसित करने की एक सशक्त पहल है बल्कि भावी पीढ़ी को जिज्ञासु, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का एक व्यापक अभियान भी है।

प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड प्राचीन काल से ही आयुर्वेद और औषधीय संपदा की प्रज्ञा भूमि रही है। हमारे पर्वतीय अंचल में पाई जाने वाली औषधीय जड़ी-बूटियों ने आयुर्वेद को आरोग्य के आधारभूत तत्व के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए इस प्रकार का आयोजन हमारे प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में गठित आयुष मंत्रालय आज हमारे इस प्राचीन विज्ञान को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिला रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ और ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आज शहरों से लेकर गांवों तक आरोग्य स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य सरकार भी प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

 300 से अधिक ’’आयुष्मान आरोग्य केंद्रों’’ का संचालन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 70 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा आयुष परामर्श प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रत्येक जनपद में 50 बेड और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना कर रही है। साथ ही प्रत्येक जनपद में एक -एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उत्तराखण्ड आयुष नीति को लागू करते हुए औषधि निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के उत्पादन को गति प्रदान की जा रही है। अब राज्य सरकार आगामी वर्षों में आयुष टेली-कंसल्टेशन प्रारम्भ करने के साथ-साथ 50 नए योग और वेलनेस केंद्र स्थापित करने हेतु भी प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के लिए आयुष मंत्रालय से अनुरोध किया है, जो उत्तराखण्ड में आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: #AncientWisdom, #Ayurveda, #AyurvedaAwareness, #AyurvedaBenefits, #AyurvedaCare, #AyurvedaEducation, #AyurvedaGrowth, #AyurvedaIndia, #AyurvedaResearch, #AyurvedaWorld, #AyurvedicCollege, #Ayush, #Dhami, #GovernmentSupport, #Healing, #HealingNaturally, #HealthcareDevelopment, #HealthInitiatives, #HealthMilestone, #HerbalMedicine, #Heritage, #HolisticHealth, #india, #IndianMedicine, #MedicalEducation, #MedicalResearch, #MedicinalPlants, #Milestone, #narendra modi, #NaturalHealing, #PublicHealth, #ResearchCentre, #SustainableHealth, #TraditionalMedicine, #Wellbeing, #WellnessJourney, #Yoga, CMDhami, dehradun, Education, GovernmentInitiative, health, HealthCare, healthcarenews, HealthResearch, HealthyLiving, indianews, Innovation, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Research, uttarakhand, uttarakhandnews, Wellness

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 12, 2025 August 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा पीड़ितों के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज आपदा पीड़ितों के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज
Next Article 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?