By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति
उत्तरकाशी

पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति

मुख्यमंत्री के निर्देशन में उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा.

admin
Last updated: 2025/08/11 at 6:37 AM
admin
Share
5 Min Read
पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति
पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति
SHARE
Highlights
  • Search and Rescue अभियान के incident commander I.G. SDRF को ठोस रणनीति बनाकर कार्यवाही के दिए निर्देश.
  • बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में Search & Rescue Operation पर विशेष फोकस किया जाएगा.
  • सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए SDRF, फायर, PAC और पुलिस बल की पर्याप्त संख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में रणनीतिक रूप से तुरंत तैनात.

पुलिस मुख्यालय में आपदा से निपटने की बनी रणनीति :- पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ ने उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उत्तरकाशी जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं — *SDRF, फायर सर्विस, पीएसी, दूरसंचार, आदि के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं टीम लीडर्स शामिल हुए।*

बैठक के दौरान, पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों- ADG L/O, IG PAC, IG SDRF, IG Telecom, IG Fire, IG L/O, IG SDRF, IG Garhwal Range,DIG L/O आदि से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली तथा घटनास्थल पर कार्यरत बलों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विपरीत परिस्थितियों, मार्ग अवरोधों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद पुलिस, SDRF, फायर और अन्य एजेंसियों ने आपसी समन्वय से बड़ी संख्या में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुँचाई।

यह ख़बर भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे

बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में Search & Rescue Operation पर विशेष फोकस किया जाएगा। उक्त अभियान हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा श्री अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF को धराली/ हर्षिल में समग्र खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue) का Incident Commander तथा श्री अर्पण यदुवंशी, कमाण्डेन्ट, SDRF को Deputy Incident Commander नियुक्त किया गया है।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा Incident Commander (Search & Rescue) को DM /SP उत्तरकाशी, सेना/आईटीबीपी/NDRF/BRO/PWD/स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य समस्त एजेंसियों से समन्वय करते हुए घटनास्थल को अलग अलग सेक्टर में बांटकर उनका दायित्व निर्धारित करते हुए ठोस रणनीति बनाकर खोज एवं बचाव की कार्यवाही करने हेतु कई बड़े निर्देश दिए गए: —

सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए SDRF, फायर, PAC और पुलिस बल की पर्याप्त संख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में रणनीतिक रूप से तुरंत तैनात किया जाए।

स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्तियों की सटीक सूची तैयार की जाए। इस सूची के आधार पर खोज अभियान की प्राथमिकता तय करते हुए और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।घटनास्थल पर मौजूद गहरे, खतरनाक और सल्श क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल रेड फ्लैग कर लिया जाए, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान विशेष उपकरणों का उपयोग कर खोजबीन की जा सके।

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

ड्रोन, थर्मल इमेजिंग कैमरे, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और डॉग स्क्वाड जैसी तकनीकी एवं मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सर्च अभियान तेज किया जाए। पुलिस महानिदेशक ने सभी को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और प्रत्येक गतिविधि की रीयल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणें, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात, नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री राजीव स्वरूप, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, धीरेन्द्र गुंज्यला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, कमलेश उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जनपद उत्तरकाशी से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय, अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी, सरीता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी, सुरजीत सिंह पंवार उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

KainchiDham : श्री कैंची धाम मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

TAGGED: #CommunityResilience, #CommunitySafety, #CrisisControl, #CrisisManagement, #CrisisPreparedness, #CrisisRelief Ask ChatGPT, #CrisisResponse, #CrisisTeam, #DisasterControl, #DisasterManagement, #DisasterPreparedness, #DisasterRelief, #DisasterResponsePlan, #DisasterResponseTeam, #DisasterRiskReduction, #EmergencyCoordination, #EmergencyCoordinationTeam, #EmergencyPlanning, #EmergencyPreparedness, #EmergencyRelief, #EmergencyServices, #EmergencySupport, #FirstResponders, #narendra modi, #PoliceHeadquarters, #PreparednessPlan, #RapidRescue, #RapidResponse, #ReliefAndRescue, #ReliefManagement, #ReliefOperations, #ReliefStrategy, #ReliefSupport, #ReliefWork, #RescueAndRelief, #RescueCoordination, #RescueMission, #RescueOperationPlan, #RescueOperations, #RescuePreparedness, #ResponseAndRelief, #ResponseStrategy, #RiskManagement, #RiskPreparedness, #SafetyMeasures, #SafetyPlan, #SafetyStrategy, #SearchAndRescue, dehradun, DGP Uttarakhand, dharali aapda news, dm uttarkashi, harshil aapda news, khoji narad, khoji narad breaking news, PublicSafety, pushkar singh dhami, ReliefEfforts, RescueTeam, SafetyFirst, SSP Dehradun, uttarakhand, uttarkashi, uttarkashi aapda news, uttarkashi police

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 11, 2025 August 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ
Next Article दिल्ली में बडा विरोध मार्च रोका गया दिल्ली में बडा विरोध मार्च रोका गया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaktipeethvsSiddhapeeth
ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 28, 2026
ReethaSoapNuts
ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?
लफ्फाज़ी March 28, 2026
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी
राष्ट्रीय March 28, 2026
Mandatorygroomtest
Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !
तत्काल प्रभाव March 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?