By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत
उत्तरकाशी

केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत

मौसम की चुनौतियों के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर.

admin
Last updated: 2025/08/06 at 11:14 AM
admin
Share
4 Min Read
केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत
SHARE
Highlights
  • सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस, प्रशासन सहित तमाम एजेंसियां जुटी बचाव अभियान में.
  • प्रधानमंत्री ने लिया अपडेट.
  • दून और ऋषिकेश एम्स में बेड आरक्षित.

केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत :- आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Contents
प्रधानमंत्री ने लिया अपडेटसीएम पहुंचे धरालीचिनूक, एमआई 17 तैनातदून और ऋषिकेश एम्स में बेड आरक्षितझाला – हर्षिल में राहत शिविर शुरु

प्रधानमंत्री ने लिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

सीएम पहुंचे धराली

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार सुबह प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री समयबद्ध तरीके से प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाते हुए, सामान्य स्थिति बहाल करना है।

चिनूक, एमआई 17 तैनात

इधर, राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने चंडीगढ़, सरसावा और आगरा से 02 चिनूक और 02 एमआई – 17 हेलीकॉप्टर, बुधवार तड़के ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपलब्ध करा दिए। सड़क यातायात बहाल करने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है। बचाव अभियान में सेना के 125 अधिकारी और जवान, आईटीबीपी के 83 अधिकारी और जवान भी लगे हुए हैं। इधर, बीआरओ के 06 अधिकारी, 100 से अधिक मजदूरों के साथ बाधित सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

दून और ऋषिकेश एम्स में बेड आरक्षित

स्वास्थ्य विभाग ने आपदा में घायलों को उपचार प्रदान करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज, कोरोनेशन जिला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में बेड आरक्षित किए हैं, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया है। विशेष रूप से मनोचिकित्सक भी आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजे गए हैं।

झाला – हर्षिल में राहत शिविर शुरु

इस बीच मौके पर सेना, आईटीबीपी के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने इंटर कॉलेज हर्षिल, जीएमवीएन और झाला में राहत शिविर प्रारंभ किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली और संचार नेटवर्क को बहाल किए जाने के प्रयास भी युद़धस्तर पर किए जा रहे हैं। एनआईएम और एसडीआरएफ लिम्चागाड में अस्थायी पुल निर्माण में भी जुट गई है। राज्य सरकार मंगलवार शाम को ही तीन आईएएस अधिकारियों के साथ ही दो आईजी और तीन एसएसपी स्तर के आईपीएस को राहत एवं बचाव अभियान में समन्वय के लिए उत्तरकाशी रवाना कर चुकी है।

You Might Also Like

MissingChild : नौकरी की तलाश में घर छोड़कर पहुंचा मसूरी, दून पुलिस ने बचाया और घर पहुंचाया

ChhatronKiGoonj : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन 

MissionBoothMajboot : ‘मिशन बूथ मजबूत’ भाजपा का चुनावी ऐलान

 SaveRishikeshTree : विकास या विनाश? Rishikesh में 3,000 पेड़ों की कटाई पर विवाद

DehradunCrimeNews : मामूली विवाद से मचा खूनी बवाल! Dehradun की सड़क पर गूंजी गोलियां, दो घायल

TAGGED: #CalamityRelief, #CentralGovernment, #CrisisManagement, #CrisisResponse, #DisasterAwareness, #DisasterControl, #DisasterHelp, #DisasterManagement, #DisasterRecovery, #DisasterRelief, #DisasterReliefForce, #DisasterRescue, #DisasterResponseTeam, #DisasterSupport, #DisasterUpdate, #DisasterZone, #EmergencyPreparedness, #EmergencyRelief, #EmergencyResponse, #EmergencyServices, #FloodRelief, #GovernmentAction, #GovernmentInAction, #GovernmentRelief, #GovernmentSupport, #HumanitarianAid, #MonsoonDisaster, #narendra modi, #NationalDisasterRelief, #NaturalDisaster, #OnGroundSupport, #QuickResponseTeam, #RapidResponse, #ReliefAid, #ReliefCamp, #ReliefHelpline, #ReliefSupplies, #ReliefTeam, #ReliefWork, #ReliefWorkers, #RescueMission, #RescueOperation, #RescueWorkers, #SavingLives, #SearchAndRescue, #StateDisasterTeam, #StateRelief, #UnifiedReliefEffort, dehradun, floodrescue, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, ReliefEfforts, StateSupport, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 6, 2025 August 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महापौर सौरभ थपलियाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा महापौर सौरभ थपलियाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
Next Article उत्तराखंड में मौसम का कहर उत्तराखंड में मौसम का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NEET विवाद पर बड़ा एक्शन! केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CJP चीफ
राष्ट्रीय July 25, 2026
UttarakhandNews : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!, IAS अफसरों के तबादले
देहरादून July 25, 2026
UTUPaperLeak
UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में
उत्तराखण्ड July 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?