By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > मध्य प्रदेश > ‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें
राष्ट्रीय

‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें

मध्य प्रदेश से आई नीट की अभ्यर्थी प्रगति साहू कहती हैं, मैंने अब तक दीवार पर अपनी कोई मनोकामना नहीं लिखी है लेकिन जब मुझे अपनी तैयारी पर विश्वास हो जाएगा.

admin
Last updated: 2025/08/05 at 6:04 AM
admin
Share
4 Min Read
‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें
‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें
SHARE
Highlights
  • मंदिर की दीवार पर लिखी गईं मनोकामनाएं.
  • मेहनत ही सफलता की कुंजी.
  • । अब ये लाइने ही पढ़ लीजिये जहाँ लिखा है -- हे भगवान, NEET में मेरा चयन हो जाए.

‘विश्वास की दीवार’ पर स्टूडेंट्स की मन्नतें :- भारत में इंसान का आस्था से अटूट रिश्ता है , हमारे आपके मन में कितनी मनोकामनाये और मन्नते है जिन्हे पूरी करने के लिए जप तप और हवन भी किया जाता है । लेकिन पढ़े लिखे युवा भी इसमें उलझ जाते हैं ये यकीन करना आज के डिजिटल युग में थोड़ा अजीब लगता है। अब ये लाइने ही पढ़ लीजिये जहाँ लिखा है — हे भगवान, NEET में मेरा चयन हो जाए, हे ईश्वर, पढ़ाई में मेरा फिर ध्यान लगने लगे, मुझे एम्स दिल्ली अलॉट हो जाए, आईआईटी दिल्ली में मुझे एडमिशन मिल जाए मेरे भाई की टॉप क्लास जॉब लग जाए…

Contents
मंदिर की दीवार पर लिखी गईं मनोकामनाएंमेहनत ही सफलता की कुंजी 

मंदिर की दीवार पर लिखी गईं मनोकामनाएं

ये सारी बातें किसी इंसान के अल्फ़ाज़  या चिट्ठी का हिस्सा नहीं हैं. कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान के शहर कोटा के एक मंदिर की दीवार पर लिखी गईं मनोकामनाएं हैं. तलवंडी क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर की इस दीवार को ‘विश्वास की दीवार’ कहा जाता है और ये मनोकामनाएं लिखी हैं, यहां के विभिन्न कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में पढ़ रहे छात्रों ने।

हर साल देशभर से लाखों छात्र देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने का सपना लेकर कोटा पहुंचते हैं. लेकिन यहां पहुंचकर वो व्यस्त दिनचर्या, तनाव और उम्मीदों के बोझ तले दब जाते हैं.कुछ छात्रों को मिली सफलता और फिर…राधाकृष्ण मंदिर के पुजारियों के अनुसार, वर्षों से छात्रों का विश्वास इतना पक्का हो चला है कि हर दो महीने में मंदिर की सफेदी करवानी होती है।

प्रबंधक बताते हैं  कि प्रतिदिन 300 से अधिक विद्यार्थी मंदिर में आते हैं और इस साल यहां विभिन्न कोचिंग संस्थानों में रिकॉर्ड दो लाख विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है.शुरू में तो मंदिर प्रशासन ने ऐसी बातें लिखने को दीवारों को विरूपित करने के तौर पर लिया लेकिन वर्ष 2000 के शुरू में जब यहां अपनी मनोकामनाएं लिखने वाले कुछ छात्रों को आईआईटी और मेडिकल प्रवेश प्रवेश परीक्षा में सफलता मिल गई तो मंदिर लोकप्रिय हो गया।

पुजारी  भी आज ये कहते हैं कि  काफी  समय पहले, कुछ विद्यार्थी यहां प्रार्थना करने आए थे और उन्होंने आईआईटी या मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चयनित होने की मनोकामनाएं दीवार पर लिखी थीं. कुछ महीने बाद दो विद्यार्थियों के माता-पिता मंदिर में आए और उन्होंने यह दावा करते हुए दान दिया कि दीवार पर लिखी उनके बच्चों की मनोकामनाएं पूरी हो गई हैं और तब से यह एक परिपाटी बन चली है.… और इस तरह नाम पड़ा ‘विश्वास की दीवार’

मेहनत ही सफलता की कुंजी 

मध्य प्रदेश से आई नीट की अभ्यर्थी प्रगति साहू कहती हैं, मैंने अब तक दीवार पर अपनी कोई मनोकामना नहीं लिखी है लेकिन जब मुझे अपनी तैयारी पर विश्वास हो जाएगा तब मैं मुख्य परीक्षा के आसपास यह लिखूंगी. लेकिन इस बीच जब भी मेरा मनोबल घट जाता है या मैं दबाव महसूस करती हूं तो मैं यहां आती हूं और प्रार्थना करती हूं या ध्यान लगाती हूं ताकि अच्छा महसूस करूं।

You Might Also Like

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?

8thPayCommission : ध्यान दें! बदल सकते हैं आपकी सैलरी और भत्ते!

PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है

IndiaFirstTelephone: किस भारतीय ने लिया था पहला टेलीफोन कनेक्शन

TAGGED: #BelieveInYourself, #CampusVibes, #DreamBigKids, #DreamsComeTrue, #FutureLeaders, #PowerOfFaith, #PrayerNotes, #StudentDiaries, #StudentLife, #StudentMotivation, #YouthGoals, academicjourney, aspirationalwall, beliefwall, boardexamhope, classroomhope, collegecorner, dreamsandfaith, educationdreams, examhope, faithcorner, faithgoals, faithinstudents, handwrittenwishes, hopewall, india news, inspirationboard, inspirationnotes, khoji narad, khoji narad breaking news, learnwithfaith, mnnatwall, motivationwall, notestogod, prayerforgrades, sacredwall, schoolinspiration, schoollife, spiritualnotes, studentdreams, studentprayers, studentswish, studyandpray, studygoals, studywall, successprayers, thoughtsonthewall, trustwall, visionboard, wallmessages, walloffaith

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 5, 2025 August 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फिर भी कम बरसी देवभूमि में बरखा रानी फिर भी कम बरसी देवभूमि में बरखा रानी
Next Article गुस्से में फैसले क्यों गलत साबित होते हैं गुस्से में फैसले क्यों गलत साबित होते हैं ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandBudget2026
UttarakhandBudget2026-27 : 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास का रोडमैप या उम्मीदों से कम?
वीडियो March 10, 2026
MahadevShivlingStory
MahadevShivlingStory : भारत के 6 सबसे बड़े शिवलिंगों की कहानी
Uncategorized March 10, 2026
TOURISMBOOST
TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
उत्तराखण्ड March 10, 2026
DoonPoliceAction
DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा
खोजी नारद कहिंन March 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?