IndiaCensus2027 : Census 2027 जनगणना में पूछे जाएंगे रोचक 33 सवाल :- Census 2027 भारत में 2011 के बाद अगले साल होने वाली जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने तैयारियों भी तेज कर दी हैं. शेड्यूल का ऐलान होने से कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार ने जनगणना के दौरान भारतीयों से पूछे जाने वाले 33 सवालों की लिस्ट भी जारी कर दी थी. इस बार की जनगणना के दौरान घर-घर जाकर लोगों से उनके मकान, परिवार, बुनियादी सुविधाओं और इस्तेमाल में आने वाले संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी. जनगणना आयुक्त के नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना की प्रक्रिया 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।
जनगणना के लिए रेफ्रेंस डेट 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है. हालांकि, कुछ राज्यों और क्षेत्रों को अभी जनगणना की लिस्ट से बाहर रखा गया है. मणिपुर में अगली घोषणा तक जनगणना की तारीख तय नहीं की गई है. इसके अलावा चुनावी राज्यों गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में जारी शेड्यूल के दौरान जनगणना नहीं होगी।
भारत के जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना का रिव्यू फेज 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा. इससे पहले नागरिकों को सेल्फ-कैल्कुलेशन की सुविधा भी मिलेगी. इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना में पूछे जाएंगे कौन-कौन से 33 सवाल ?
भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर?
मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
मकान की दीवार में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
मकान की छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
मकान का उपयोग किस काम के लिए होता है?
मकान की स्थिति कैसी है?
परिवार का क्रमांक?
परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले लोगों की कुल संख्या?
परिवार के मुखिया का नाम?
परिवार के मुखिया का लिंग?
परिवार का मुखिया SC/ST या अन्य वर्ग से संबंधित है या नहीं?
मकान के स्वामित्व की स्थिति?
परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या?
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या?
पीने के पानी का मुख्य स्रोत?
पेयजल स्रोत की उपलब्धता?
रोशनी का मुख्य स्रोत?
शौचालय की उपलब्धता?
शौचालय का प्रकार?
गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था?
स्नानघर की उपलब्धता?
रसोईघर और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता?
खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला मुख्य ईंधन?
रेडियो या ट्रांजिस्टर की उपलब्धता?
टेलीविजन की उपलब्धता?
इंटरनेट सुविधा?
लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता?
टेलीफोन, मोबाइल फोन या स्मार्टफोन की उपलब्धता?
साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड?
कार, जीप या वैन की उपलब्धता?
परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज?
परिवार से संबंधित अन्य निर्धारित जानकारी?
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)?
स्व-गणना से मिलेगी जानकारी दर्ज करने की सुविधा?

