कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई मीनाक्षी लेखी हुई घायल : – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी को अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा है। दरअसल वह लिपुलेख दर्रे से यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों के दूसरे जत्थे का हिस्सा थीं। उन्हें तिब्बत में माउंट कैलाश परिक्रमा के शुरुआती बिंदु, दार्चिनी में चोट लग गई थी। वह घोड़े से गिरने की वजह से चोटिल हो गई हैं।
यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
तिब्बत में घोड़े से गिरकर घायल हुईं मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर भारतीय भूभाग में स्थित गुंजी शिविर लौट आई हैं जहां से आज उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के दूसरे दल में शामिल लेखी तिब्बत में दार्चिनी में घोड़े से गिरकर चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें वहीं से अपनी यात्रा बीच में छोड़कर गुंजी लौटना पड़ा।
यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जानकारी के मुताबिक उन्हें धारचूला के नाभिढांग से हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचाने की योजना है. इसकी तैयारी पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी कर ली है. बता दें मीनाक्षी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होने वाले दूसरे दल में शामिल थी. इस दल 48 लोग शामिल थे.48 सदस्यीय ये दल 9 जुलाई को टनकपुर से रवाना हुआ था. इस दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह से अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया था।

