By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सभी मीट शॉप का होगा सर्वे – डीएम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > सभी मीट शॉप का होगा सर्वे – डीएम
देहरादून

सभी मीट शॉप का होगा सर्वे – डीएम

जिलाधिकारी ने पशु कल्याण संगठनों, स्थानीय निकाय प्रशासन और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए.

admin
Last updated: 2025/07/12 at 5:56 AM
admin
Share
4 Min Read
सभी मीट शॉप का होगा सर्वे
सभी मीट शॉप का होगा सर्वे
SHARE
Highlights
  • डॉग ब्रीडर्स व पेट शॉप का अनिवार्यतः हो पंजीकरण.
  •  आवारा-बेसहारा पशुओं को मिलेगा आशियाना.
  • चोटिल, बीमार पशुओं के परिवहन एवं उपचार के जिलाधिकारी ने मौके पर ही दो वाहनों की स्वीकृति प्रदान की.

सभी मीट शॉप का होगा सर्वे :  जानवरों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें पिछली बार लिए गए निर्णयों और कार्यान्वित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा पशु क्रूरता के मामलों को कम करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।

Contents
डॉग ब्रीडर्स व पेट शॉप का अनिवार्यतः हो पंजीकरण आवारा-बेसहारा पशुओं को मिलेगा आशियाना

डॉग ब्रीडर्स व पेट शॉप का अनिवार्यतः हो पंजीकरण

जिलाधिकारी ने पशु कल्याण संगठनों, स्थानीय निकाय प्रशासन और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मसला सिर्फ पशु क्रूरता का नही है, मानवीय संवेदना का भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि डॉग ब्रीडर्स एवं पेट शॉप का अनिवार्य रूप से पंजीकरणहो। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों और सीवीओ को सख्ती के साथ इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में बिना पंजीकरण के अवैध तरीके संचालित पेट शॉप को तत्काल बंद कराया जाए।

यह भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

 आवारा-बेसहारा पशुओं को मिलेगा आशियाना

जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में सीवीओ, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की समिति गठित करते हुए नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत संचालित अपंजीकृत डेयरियों और अवैध मीट शॉप का भी विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए है। ताकि बिना पंजीकरण और लाइसेंस के संचालित अवैध मीट शॉप के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने गठित समिति को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट शॉप का सर्वे करते हुए 15 दिनों  में  इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता रोकथाम के लिए पुलिस, पशु क्रूरता निवारण सोसायटी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की अलग से बैठक कर आपसी समन्वय के साथ व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

चोटिल, बीमार पशुओं के परिवहन एवं उपचार के जिलाधिकारी ने मौके पर ही दो वाहनों की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही इसके संचालन और रखरखाव के लिए पीआरडी से मैन पावर की तैनाती के निर्देश भी दिए। कहा कि सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय बनाते हुए आवारा पशुओं, दुर्घटना में घायल पशुओं के रखरखाव, टीकाकरण व दवाइयों आदि की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों हेतु 02 अतिरिक्त गौशाला अगले माह तक तैयार हो जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घूमते आवारा श्वान की संख्या में कमी लाने के लिए श्वानों के बाध्यीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाए। नगर निकायों एवं जिला पंचायत क्षेत्रों में घुमन्तु पशुओं को गौशाला में रखने और कांजी हाउस, गौशाला व गौ-सदन में रखे पशुओं को उचित संरक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक मंचों पर पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाए।

You Might Also Like

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !

TAGGED: #CleanlinessDrive, #DMOrders, animalwelfarecheck, cityhygienedrive, civicawareness, cleanmeatinitiative, consumerhealthrights, dehradun, districtadministrationalert, districtsurveyplan, DM Savin Bansal, dmactivecampaign, dmfieldvisit, dmfoodcampaign, dmhealthalert, dmhealthdrive, dmnewinitiative, dmpublicnotice, dmstrictmove, dmstrictorders, dr dhan singh rawat, fooddepartmentinspection, foodhygienesurvey, foodinspectionteam, foodlawcompliance, foodlawenforcement, foodlicensereview, foodqualitycampaign, foodstandardscheck, healthdepartmentaction, healthinspectionreport, hygieneaudit, hygieneinspectionreport, hygienicmeatcampaign, illegalmeatshops, illegaltradecrackdown, khoji narad, khoji narad breakingnews, localhealthinspection, localshopreview, meatbusinessrules, meatindustrymonitoring, meatqualitycheck, meatqualitystandards, meatretailsafety, meatretailsurvey, meatshopclosure, meatshopcompliance, meatshopinspection, meatshopregulation, meatshoprules, publichealthpriority, pushkar singh dhami, safefooddrive, slaughterhousecheck, unlicensedmeatshops, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 12, 2025 July 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कभी सोचा है क्‍यों लेफ्ट साइड में ही होता है Logo कभी सोचा है क्‍यों लेफ्ट साइड में ही होता है Logo ?
Next Article देहरादून के 1090 पोलिंग बूथों के लिए बनी 1208 पोलिंग पार्टियां देहरादून के 1090 पोलिंग बूथों के लिए बनी 1208 पोलिंग पार्टियां

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?